IND-W vs SL-W 3rd T20I 2025 Scorecard: श्रीलंका महिला टीम ने टीम इंडिया को दिया 113 रन आसान लक्ष्य, रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा एक बार फिर साफ नजर आया. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 112 रन ही बना सकी. अब सभी की निगाहें भारतीय बल्लेबाज़ों पर होंगी कि वे 113 रन के छोटे लक्ष्य को कितनी आसानी से हासिल करते हैं.

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा एक बार फिर साफ नजर आया. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 112 रन ही बना सकी. अब सभी की निगाहें भारतीय बल्लेबाज़ों पर होंगी कि वे 113 रन के छोटे लक्ष्य को कितनी आसानी से हासिल करते हैं. भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर किया गेंदाबाजी का फैसला, श्रीलंका को करेगी पहले बल्लेबाजी, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान चमारी अथापथ्थु(Chamari Athapaththu) महज 3 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे, जिससे टीम दबाव में आ गई. हालांकि हसिनी परेरा ने 18 गेंदों में 25 रन की तेज़ पारी खेली, लेकिन वह भी इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं. इमेशा दुलानी ने 32 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि कविशा दिलहारी ने 13 गेंदों में 20 रन जोड़कर स्कोर को थोड़ा सम्मानजनक बनाने की कोशिश की. विकेटकीपर कौशानी नुथ्यांगना 19 रन बनाकर नाबाद लौटीं.

भारतीय गेंदबाज़ों ने एक बार फिर अनुशासित प्रदर्शन किया. तेज़ गेंदबाज़  रेणूका सिंह(Renuka Singh) ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट झटके और श्रीलंका की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी. उनके अलावा दीप्ति शर्मा(Deepti Sharma) ने भी शानदार स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. अन्य गेंदबाज़ों ने भी रन गति पर लगाम लगाए रखी, जिससे श्रीलंका की टीम कभी लय में नहीं आ सकी. भारत फिलहाल सीरीज़ में 2-0 से आगे है और अगर इस मैच में लक्ष्य हासिल कर लेता है, तो सीरीज़ में अजेय बढ़त बना लेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\