SA W vs IRE W 1st T20I 2025 Highlights: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को 105 रनों से किया परास्त, लौरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस ने छोड़ी छाप, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 105 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 220/2 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम सिर्फ 18 ओवर में 115 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला(Credit: X/@gsport4girls)

South Africa Women's National Cricket Team vs Ireland Women's National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 05 दिसंबर(शुक्रवार) को केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 105 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 220/2 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम सिर्फ 18 ओवर में 115 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने आयरलैंड को दिया 221 रनों का विशाल टारगेट, लौरा वोल्वार्ड्ट ने ठोका शानदार शतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने धमाकेदार शतक जड़ा और 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनके साथ सुने लूस ने 81 रन की शानदार पारी खेली और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. अंत में डेन वैन नीकर्क ने 8 गेंदों में तेज़ 21* रन बनाकर टीम का स्कोर 220 के पार पहुँचाया. आयरलैंड की गेंदबाज़ी बेहद फीकी रही. एवा कैनिंग (1/33) और जेन मैग्वायर (1/52) को छोड़ कोई भी गेंदबाज़ प्रभावी साबित नहीं हुआ.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखी. लीया पॉल ने 23 गेंदों में 34 रन और गैबी लुईस ने 30 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ बुरी तरह फ्लॉप रहे. टीम 18 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सुने लूस ने गेंदबाज़ी में भी कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके. नोनकुलुलेको मलाबा ने 9 रन देकर 2 विकेट और क्लोई ट्रायन ने 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इस दमदार जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें