क्रिकेट

IND U19 vs ENG U19 2nd Youth Test 2025 Day 2 Live Streaming: इंग्लैंड बनाम भारतीय U19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरे यूथ टेस्ट मैच का दूसरा दिन होगा रोमांचक, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए ज्निचें स्क्रॉल करें.

IND U19 vs ENG U19 2nd Youth Test 2025 Day 2 Live Streaming: इंग्लैंड बनाम भारतीय U19 क्रिकेट टीम के बीच दूसरे यूथ टेस्ट मैच का दूसरा दिन होगा रोमांचक, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
इंग्लैंड अंडर-19 बनाम भारत अंडर-19(Photo Credit: X/@BCCI)

Where to Watch England Under 19 National Cricket Team vs India Under 19 National Cricket Team Match Live Telecast: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 20 जुलाई(रविवार) से चेम्सफोर्ड(Chelmsford ) के काउंटी ग्राउंड(County Ground ) में खेला जा रहा हैं. जिसके पहले दिन का खेल समाप्त होने तक, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और इंग्लैंड को 62 ओवर में 229 रन पर सात विकेट गिराकर रोक दिया. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. इंग्लैंड ने सिर्फ 4 रन के अंदर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज़ों को गंवा दिया. इसके बाद रॉकी फ्लिंटोफ (16) और आर्यन सावंत (20) ने थोड़ी देर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें भी लंबे समय तक टिकने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी कप्तान और विकेटकीपर थॉमस रू ने खेली, जिन्होंने 59 रन बनाए, जबकि एकांश सिंह अब तक 66 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय U19 क्रिकेट टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड पहले करेगी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत की ओर से आदित्य रावत, आरएस अम्बरीश और नमन पुष्पक ने दो-दो विकेट चटकाए, वहीं हेनिल पटेल को एक सफलता मिली. गेंदबाजों की अनुशासित लाइन और लेंथ ने इंग्लिश बल्लेबाजों को बांधे रखा. थॉमस रू और एकांश सिंह के बीच छठे विकेट के लिए 90 रन की अहम साझेदारी ने इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. स्टंप्स तक एकांश सिंह (66*) और जेम्स मिंटो (18*) क्रीज़ पर टिके हुए हैं. अब दूसरे दिन भारत की युवा टीम की कोशिश होगी कि शेष तीन विकेट जल्दी निकालकर बल्लेबाज़ी में बढ़त बनाई जाए.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरे यूथ टेस्ट 2025 मैच का दूसरे दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 20 जुलाई(रविवार) से चेम्सफोर्ड(Chelmsford ) के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है. इस मुकाबले का दूसरे दिन का खेल 03:30 PM बजे से शुरू होगा.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरे यूथ टेस्ट 2025 मैच के दूसरे दिन का खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग संबंधित डिटेल्स के लिए ज्निचें स्क्रॉल करें.

भारत अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 दूसरे यूथ टेस्ट 2025 मैच के दूसरे दिन का खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट मुकाबले को फैंस England and Wales Cricket Board (ECB) के यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह फ्री है, और इसे मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर यूट्यूब के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है. इसके लिए केवल इंटरनेट कनेक्शन और यूट्यूब एक्सेस होना जरूरी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).