IND-W vs SL-W 3rd T20I 2025 Preview: तीसरे टी20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील करने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला

India Women’s National Cricket Team vs Sri Lanka Women’s National Cricket Team Match Preview: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना चुकी है और अब तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंका महिला टीम के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज़ हाथ से निकल जाएगी. यह पांच मैचों की टी20 सीरीज़ दोनों टीमों के लिए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) की तैयारियों के लिहाज़ से भी बेहद अहम मानी जा रही है. टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

अब तक इस सीरीज़ में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद संतुलित रहा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में गेंदबाज़ी यूनिट ने दोनों मैचों में विपक्षी बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ ने लगातार सटीक लाइन-लेंथ के साथ विकेट निकालकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. बल्लेबाज़ी में ज्यादा दबाव नहीं आया, लेकिन मिले मौकों में जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली वर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया.

दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम अब तक एकजुट प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में निरंतरता की कमी साफ दिखी है. हालांकि दूसरे टी20 मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा ने बेहतरीन पारी खेलकर अपनी क्लास दिखाई, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. गेंदबाज़ी में भी रन डिफेंड करने के लिए बोर्ड पर पर्याप्त स्कोर न होने की वजह से भारतीय बल्लेबाज़ों पर दबाव नहीं बन पाया. अब कप्तान चमारी अथापथु की नज़रें टीम को वापसी दिलाने पर होंगी.

टी20 में भारत(महिला) बनाम श्रीलंका(महिला) का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND W vs SL W Head To Head): भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों में भारतीय महिला टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका महिला टीम को 5 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है, जिससे साफ है कि आंकड़ों में भारत का दबदबा साफ नजर आता है.

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी (IND W vs SL W Key Players): शैफाली वर्मा, हर्षिता समरविक्रमा, मल्की मदारा, जेमिमा रोड्रिग्स, चमारी अथापथु, श्री चरणी ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और इस मुकाबले में भी इन पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (IND W vs SL W Mini Battle): शैफाली वर्मा और मल्की मदारा के बीच की भिड़ंत पावरप्ले में निर्णायक साबित हो सकती है. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स और चमारी अथापथु के बीच का मुकाबला भी मैच की दिशा तय कर सकता है. गेंदबाज़ी में श्री चरणी बनाम हर्षिता समरविक्रमा की टक्कर रोमांच बढ़ा सकती है. कप्तान हरमनप्रीत कौर और चमारी अथापथु के बीच की रणनीतिक जंग पर भी फैंस की खास नजर रहेगी.

भारत बनाम श्रीलंका महिला तीसरा टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर 2025(शुक्रवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 07:00 PM बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 06:30 PM पर किया जाएगा.

भारत बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 2025 मैच का टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज़ 2025 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस भारत में टीवी पर IND-W बनाम SL-W तीसरे टी20 2025 का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं. भारत में भारतीय महिला क्रिकेट मैचों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार जिओहॉटस्टार के पास हैं. प्रशंसक भारत में IND-W बनाम SL-W तीसरे T20 2025 का मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं.

भारत बनाम श्रीलंका महिला तीसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग XI

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Ramadan 2026: 26 फरवरी को रमजान का 8वां रोजा; दिल्ली, मुंबई और लखनऊ समेत अपने शहर के लिए जानें सहरी-इफ्तार का सही समय

\