How To Watch SA20 2025-26 Live Streaming in India: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के चौथे सीजन में मचेगा कोहराम, जानिए भारत में कहां और कैसे देखें टीवी और मोबाइल पर लाइव ब्रॉडकास्टिंग

भारतीय दर्शकों के लिए SA20 2025-26 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क(Star Sports Network) पर किया जाएगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप(JioHotstar App) और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

SA20 2025-26 कप्तान

SA20 League 2025-26 Live Telecast: साउथ अफ्रीका की प्रीमियर घरेलू टी20 लीग (SA20 League) एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है. SA20 2025-26 सीजन के साथ यह लीग अपने चौथे संस्करण में कदम रखने जा रही है और अब इसे दुनिया की सबसे तेजी से उभरती फ्रेंचाइज़ी टी20 लीग्स में गिना जाने लगा है. यह टूर्नामेंट क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricket South Africa ) द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सितारों और स्थानीय प्रतिभाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. 2023 में शुरू हुई SA20 League ने बहुत कम समय में दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है. खचाखच भरे स्टेडियम, रोमांचक मुकाबले और मजबूत फ्रेंचाइज़ी संरचना इसकी सबसे बड़ी पहचान बन चुके हैं. चकाचौंध से दूर, विजय हजारे ट्रॉफी में खिलाड़ियों को कितना मिलता हैं पैसा, जानिए रोहित शर्मा-विराट कोहली के डोमेस्टिक की सैलरी

आगामी सीजन में कई बड़े विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जो साउथ अफ्रीका के दिग्गज सितारों के साथ मैदान साझा करेंगे. एडेन मार्करम (Aiden Markram), कगिसो रबाडा(Kagiso Rabada), क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और मार्को यानसेन (Marco Jansen) जैसे नाम इस लीग को और भी खास बनाते हैं. SA20 की सभी छह फ्रेंचाइज़ियां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़े ओनरशिप ग्रुप्स के तहत आती हैं, जिससे लीग को वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत स्क्वॉड और रणनीतिक गहराई मिलती है.

SA20 2025-26 का फॉर्मेट

SA20 League में डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप(Double Round-Robin Format) अपनाया जाता है, जहां हर टीम बाकी टीमों से होम और अवे मुकाबले खेलती है. इसके बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में जगह बनाती हैं. बल्लेबाजों के अनुकूल पिच, हाई-स्कोरिंग मैच और आखिरी ओवरों तक खिंचने वाला रोमांच इस लीग की पहचान है. दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए SA20 राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का बड़ा मंच है, जबकि विदेशी खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खुद को साबित करने का मौका मिलता है. SA20 लीग में कुल छह टीमें एमआई केपटाउन, डरबन सुपर जायंट्स, जॉबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप हिस्सा लेती हैं.

साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 का चौथा सीजन कब और कहां खेला जाएगा?

SA20 2025-26 सीज़न की शुरुआत 26 दिसंबर 2025 को न्यूलैंड्स, केप टाउन (न्यूलैंड्स, केपटाउन) में होगी, जहां डिफेंसिंग चैंपियन एमआई केप टाउन का सामना डरबन के सुपर जायंट्स से होगा. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी 2026 को खेला जाएगा.

भारत में SA20 2025-26 लाइव कहां देखें

भारतीय दर्शकों के लिए SA20 2025-26 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क(Star Sports Network) पर किया जाएगा. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप(JioHotstar App) और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

SA20 2025-26 के ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स

SA20 League 2025-26 की वैश्विक लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका प्रसारण दुनिया के कई बड़े क्रिकेट बाजारों में किया जाएगा. सब-सहारा अफ्रीका में सभी मुकाबले सुपरस्पोर्ट पर लाइव दिखाए जाएंगे, जबकि यूनाइटेड किंगडम में दर्शक स्काई स्पोर्ट्स के जरिए टूर्नामेंट का रोमांच देख सकेंगे. ऑस्ट्रेलिया में SA20 के मैच फॉक्स स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होंगे और डिजिटल प्लेटफॉर्म कायो स्पोर्ट्स पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. वहीं यूनाइटेड स्टेट्स में क्रिकेट फैंस के लिए विलो टीवी आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर होगा, जिससे SA20 League की पहुंच वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें