न्यूजीलैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज का बड़ा बयान, कहा- भारत के खिलाफ खेलना, अपने बॉस के खिलाफ गोल्फ खेलने जैसा है

49 वर्षीय रिचर्डसन ने स्पार्क स्पोर्ट को बताया, मैं यह देखता हूं कि आप किसके खिलाफ व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शन करना चाहते हैं. मैं इस समय भारत को देखता हूं, और यह आपके बॉस के खिलाफ गोल्फ खेलने जैसा है. आपको जीतने की अनुमति है लेकिन बिल्कुल सही तरीके से. रिचर्डन पिछले साल भारत पर न्यूजीलैंड की 2-0 से जीत का जिक्र कर रहे थे.

आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (Photo Credits: Facebook)

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क रिचर्डसन (Mark Richardson) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की तुलना 'अपने बॉस के खिलाफ गोल्फ' (Golf) खेलने से की है. 2000 और 2004 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सा²श्य का इस्तेमाल संभवत: विश्व क्रिकेट में भारत की ताकत और इस तथ्य को इंगित करने के लिए किया कि कोई भी टीम विराट कोहली (Virat Kohli) एंड कंपनी के खिलाफ गलत तरीके से बयानबाजी नहीं करना चाहती है. WTC Final: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का दावा, डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड को फायदा पहुंचेगा

केन विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम 18 जून से साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत से भिड़ेगी.

49 वर्षीय रिचर्डसन ने स्पार्क स्पोर्ट को बताया, मैं यह देखता हूं कि आप किसके खिलाफ व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शन करना चाहते हैं. मैं इस समय भारत को देखता हूं, और यह आपके बॉस के खिलाफ गोल्फ खेलने जैसा है. आपको जीतने की अनुमति है लेकिन बिल्कुल सही तरीके से. रिचर्डन पिछले साल भारत पर न्यूजीलैंड की 2-0 से जीत का जिक्र कर रहे थे. 38 टेस्ट खेलने वाले और चार शतकों और 19 अर्धशतकों के साथ 2776 रन बनाने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि ब्लैक कैप्स की सबसे बड़ी परीक्षा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिस्पर्धा थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\