PSL 2025 Schedule Announced: पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सत्र का 11 अप्रैल को रावलपिंडी में होगा धुआंधार आगाज, यहां देखिए स्क्वाड और टाइम टेबल के साथ फुल शेड्यूल

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का आगाज 11 अप्रैल से होने जा रहा है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इस बार लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे, जो 11 अप्रैल से 18 मई तक चलेंगे.लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सबसे ज्यादा 13 मैच खेले जाएंगे, जिसमें दो एलीमिनेटर और फाइनल भी शामिल होगा.

PSL 2025 Logo. (Photo credits: X/@TheRealPCB)

HBL Pakistan Super League 2025 Schedule: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 का आगाज 11 अप्रैल से होने जा रहा है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इस बार लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे, जो 11 अप्रैल से 18 मई तक चलेंगे.लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सबसे ज्यादा 13 मैच खेले जाएंगे, जिसमें दो एलीमिनेटर और फाइनल भी शामिल होगा. इसके अलावा, PSL 10 में एक प्रदर्शनी मैच भी होगा, जो 8 अप्रैल को पेशावर में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: आईपीएल मेगा ऑक्शन में मिला धोखा तो पीएसएल ड्राफ्ट ने लपका मौका! पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन में ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, देखें सभी टीमों का फुल स्क्वाड

इस टूर्नामेंट में रावलपिंडी स्टेडियम 11 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें 13 मई को क्वालीफायर भी शामिल है. कराची और मुल्तान स्टेडियम में 5-5 मैच खेले जाएंगे. खास बात यह है कि इस सीजन में तीन डबल-हेडर मुकाबले भी होंगे, जिनमें से दो शनिवार को और एक 1 मई (लेबर डे) पर आयोजित किया जाएगा. कराची किंग्स, जो PSL 5 के विजेता रह चुके हैं, 12 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर अपना अभियान शुरू करेंगे. इसी तरह, लाहौर कलंदर्स 24 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे.

HBL पाकिस्तान सुपर लीग 2025 शेड्यूल

तारीख मैच नंबर टीमें स्थान डे/नाइट
11 अप्रैल 1 इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स रावलपिंडी डे
12 अप्रैल 2 पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स रावलपिंडी नाइट
12 अप्रैल 3 कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस कराची नाइट
13 अप्रैल 4 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स कराची नाइट
14 अप्रैल 5 इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी रावलपिंडी नाइट
15 अप्रैल 6 कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स कराची नाइट
16 अप्रैल 7 इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस रावलपिंडी नाइट
18 अप्रैल 8 कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स कराची नाइट
19 अप्रैल 9 पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस कराची नाइट
20 अप्रैल 10 कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची नाइट
21 अप्रैल 11 कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी कराची नाइट
22 अप्रैल 12 मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स मुल्तान नाइट
23 अप्रैल 13 मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मुल्तान नाइट
24 अप्रैल 14 लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी लाहौर नाइट
25 अप्रैल 15 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर नाइट
26 अप्रैल 16 लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस लाहौर नाइट
27 अप्रैल 17 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी लाहौर नाइट
29 अप्रैल 18 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस लाहौर नाइट
30 अप्रैल 19 लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर नाइट
1 मई 20 मुल्तान सुल्तांस बनाम कराची किंग्स मुल्तान डे
2 मई 21 लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स लाहौर नाइट
3 मई 22 पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर नाइट
4 मई 23 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर नाइट
5 मई 24 लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर नाइट
6 मई 25 मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी मुल्तान नाइट
7 मई 26 इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स रावलपिंडी नाइट
8 मई 27 पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स रावलपिंडी नाइट
9 मई 28 पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स रावलपिंडी नाइट
10 मई 29 मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स रावलपिंडी नाइट
11 मई 30 इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स रावलपिंडी नाइट
13 मई 31 क्वालीफायर रावलपिंडी नाइट
14 मई 32 एलिमिनेटर 1 लाहौर नाइट
16 मई 33 एलिमिनेटर 2 लाहौर नाइट
18 मई 34 फाइनल लाहौर नाइट

PSL 2025 के इस रोमांचक सीजन में हर टीम के पास अपने घरेलू मैदान में खेलने का मौका मिलेगा. पेशावर जाल्मी अपने 5 मैच रावलपिंडी में खेलेगी, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स अपने 5 मैच लाहौर में खेलेंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 18 मई को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा, जहां चैंपियन बनने की होड़ में सभी टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी.

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का फुल स्क्वाड्स:

लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, शाहीन अफरीदी, डेरिल मिशेल, हारिस रऊफ, सिकंदर रजा, कुसल परेरा, अब्दुल्ला शफीक, जहांदाद खान, जमान खान, डेविड विसे, आसिफ अफरीदी, आसिफ अली मोहम्मद अखलाक, रिशद हुसैन, मुहम्मद नईम, सलमान अली मिर्जा, टॉम कुरेन, मोमिन कमर, मुहम्मद अज़ाब

पेशावर जाल्मी: बाबर आजम, सईम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, मोहम्मद हारिस, कॉर्बिन बॉश, मोहम्मद अली, हुसैन तलत, नाहिद राणा, अब्दुल समद, आरिफ याकूब, मेहरान मुमताज, सुफयान मोकिम, मैक्स ब्रायंट, नजीबुल्लाह जादरान, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अली रज़ा, माज़ सदाकत

मुल्तान सुल्तान: मोहम्मद रिज़वान, उसामा मीर, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान खान, क्रिस जॉर्डन, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, फैसल अकरम, आकिफ जावेद, गुडाकेश मोटी, जोश लिटिल, तैय्यब ताहिर, आमेर अज़मत, जॉनसन चार्ल्स, यासिर खान, शाहिद अजीज, उबैद शाह

इस्लामाबाद यूनाइटेड: नसीम शाह, शादाब खान, मैथ्यू शॉर्ट, आजम खान, इमाद वसीम, जेसन होल्डर, हैदर अली, सलमान अली आगा, बेंजामिन द्वारशुइस, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस, एंड्रीज़ गौस, मोहम्मद नवाज़, सलमान इरशाद, रासी वैन डेर डुसेन, रिले मेरेडिथ, सैम बिलिंग्स, हुनैन शाह, साद मसूद

कराची किंग्स: अब्बास अफरीदी, एडम मिल्ने, डेविड वार्नर, हसन अली, जेम्स विंस, खुशदिल शाह, इरफान खान नियाजी, शान मसूद, आमेर जमाल, अराफात मिन्हास, टिम सीफर्ट, जाहिद महमूद, लिटन दास, मीर हमजा, केन विलियमसन, मिर्जा मामून, इम्तियाज मोहम्मद नबी, ओमैर बिन यूसुफ, फवाद अली, रियाजुल्लाह

क्वेटा ग्लेडियेटर्स: फिन एलन, मार्क चैपमैन, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, रिले रोसौव, अकील होसेन, मोहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, फहीम अशरफ, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक, हसीबुल्लाह खान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद जीशान, दानिश अजीज, कुसल मेंडिस, सीन एबॉट, काइल जैमीसन, हसन नवाज

Share Now

संबंधित खबरें

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Pitch And Weather Report: गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

MS vs HYDK, PSL 2026 Eliminator Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट