AFG Beat SL, ICC World Cup 2023: फारूकी के चार विकेट और बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत अफगानिस्‍तान ने दर्ज की एक और बड़ी जीत, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

यह छह मैचों में अफगानिस्‍तान की तीसरी जीत थी, जबकि श्रीलंका इतने ही मैच खेलकर अब चार हार चुका है. अफगानिस्‍तान प्रतियोगिता में पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड को भी हरा चुका है. वह भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गया.

अफगानिस्तान ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

AFG Beat SL, ICC World Cup 2023: आईसीसी पुरुष विश्‍वकप 2023 में सोमवार को एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अफगानिस्‍तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को 49.3 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट करने के बाद 28 गेंद शेष रहते 242 रन का लक्ष्‍य हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिया. अफगानिस्‍तान के लिए गेंदबाजी में फजलहक फारूकी (10 ओवर, 34 रन, चार विकेट) और मुजीब उर रहमान (10 ओवर 38 रन, दो विकेट) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो बल्‍लेबाजी में मध्‍य क्रम में तीन अर्धशतकों ने अफगानिस्‍तान की जीत को आसान बना दिया. फारूकी को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. यह भी पढ़ें: अफगानों की कलाबाजी बरक़रार, फारूकी के चार विकेट और बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

शून्‍य के स्‍कोर पर पहला झटका लगने के बाद उसके बल्‍लेबाजों ने संभलकर बैटिंग की. रहमत शाह ने 74 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली. तीसरा विकेट 131 रन पर गिरने के बाद कप्‍ताह हशमतुल्‍लाह शाहिदी (74गेंद पर नाबाद 58 रन) और अजमतुल्‍ला उमरजई (63 गेंद पर नाबाद 73 रन) की 111 रन की अविजित साझेदारी ने टीम की जीत दिला दी.

इससे पहले रहमानुल्‍ला गुरबाज पहले ही ओवर में शून्‍य पर आउट हुये. उनके साथी ओपनर इब्राहिम जादरान ने 57 गेंद पर 39 रन की पारी खेली.

श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने गुरबाज और जादरान को आउट किया। कसुन रजिता के खाते में रहमत शाह का विकेट आया.

श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने सबसे ज्‍यादा 46 रन (60 गेंद) बनाए. कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया. अफगानिस्‍तान की कसी हुई गेंदबाजी के खिलाफ श्रीलंकाई बल्‍लेबाज खुलकर हाथ नहीं खोल सके.

यह छह मैचों में अफगानिस्‍तान की तीसरी जीत थी, जबकि श्रीलंका इतने ही मैच खेलकर अब चार हार चुका है. अफगानिस्‍तान प्रतियोगिता में पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड को भी हरा चुका है. वह भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में पांचवें स्‍थान पर पहुंच गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड