क्रिकेट

Thailand vs Saudi Arabia 2nd T20 2025 Scorecard: सऊदी अरब ने थाईलैंड को 66 रन से हराया, हिशाम शेख ने चटकाए 4 विकेट, यहां देखें स्कोरकार्ड

मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में सऊदी अरबिया ने थाईलैंड को 66 रन से हरा दिया. इसके साथ ही सऊदी अरबिया ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच में हिशाम शेख ने शानदार प्रदर्शन किया.

Thailand vs Saudi Arabia 2nd T20 2025 Scorecard: सऊदी अरब ने थाईलैंड को 66 रन से हराया, हिशाम शेख ने चटकाए 4 विकेट, यहां देखें स्कोरकार्ड
Saudi Arabia (Photo: X/@MalaysiaCricket)

Thailand National Cricket Team vs Saudi Arabia National Cricket Team 2nd T20 2025 Scorecard: मलेशिया चतुष्कोणीय टी20आई श्रृंखला 2025 में थाईलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम सऊदी अरब राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 मैच कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेला गया. इस मैच में सऊदी अरबिया ने थाईलैंड को 66 रन से हरा दिया. इसके साथ ही सऊदी अरबिया ने सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच में हिशाम शेख ने शानदार प्रदर्शन किया. हिशाम शेख ने 3.1 में ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा ज़ैन उल अबिदीन ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं सऊदी अरबिया को सीरीज में पहली हार मिली. इसके अलावा पहला मैच मलेशिया और सिंगापुर के बीच खेला गया. जिसमें मलेशिया ने जीत दर्ज की. अब इन दोनों टीमों के दो-दो अंक हो गए हैं.

यह भी पढें: RCB vs RR Fantasy Captain And Vice Captain Choices: आज IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें फैंटेसी के कप्तान और उपकप्तान के चॉइस

मैच की बात करें तो इस मैच में सऊदी अरब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सऊदी अरबिया की टीम 19.5 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई. सऊदी अरबिया की ओर से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी में खेलने में नाकामयाब रहा. सऊदी अरबिया की ओर से मनन अली ने सबसे ज्यादा रन बनाए. मनन अली ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए. इसके अलावा उस्मान खालिद 20 रन और उस्मान नजीब ने 27 रन का योगदान दिया. वहीं थाईलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. थाईलैंड की ओर से सरवुत मालीवान और नाराविट नुनताराच ने 3-3 विकेट झटके. जबकि विराफन न्गोहुआद और नोफ़ोन सेनामोंट्री को दो-दो विकेट मिला.

157 रनों के जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 90 रनों पर सिमट गई. थाईलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप हो गई. थाईलैंड की ओर से कप्तान ऑस्टिन लाज़ारस ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका. वहीं सऊदी अरब की ओर से हिशाम शेख ने 4 विकेट और ज़ैन उल अबिदीन ने 3 विकेट चटकाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).