क्रिकेट

IND-W vs SA-W 1st ODI 2024 Live Streaming: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भिड़ेगी टीम इंडिया की महिलाएं, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में होने वाले हर भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार Viacom 18 के पास हैं. जो अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म Jio Cinema पर स्ट्रीम करेगी. जहां भारत में क्रिकेट फैंस IND-W बनाम SA-W वनडे सीरीज़ स्ट्रीमिंग ऑनलाइन Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर देख सकते है.

IND-W vs SA-W 1st ODI 2024 Live Streaming: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भिड़ेगी टीम इंडिया की महिलाएं, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

IND-W vs SA-W 1st ODI 2024 Live Telecast: 16 जून(रविवार) को दक्षिण अफ्रीका अपने ऑल फॉर्मेट भारतीय दौरे की शुरुआत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच से करेगी. लॉरा वोल्वार्ड्ट की टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष टीमों में से एक है. इसमें मारिजान कैप, साने लुस, तज़मिन ब्रिट्स और अयाबोंगा खाका जैसे कई सितारे हैं. दूसरी ओर, भारत ने अप्रैल के महीने में खेली गई सफ़ेद गेंद की सीरीज़ में बांग्लादेश के खिलाफ़ शानदार जीत दर्ज की और आगे भी इसी लय को जारी रखने की उम्मीद करेगा. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. इस मुकाबले की प्रसारण संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी भारतीय महिला टीम, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज में श्रीलंका को 1-0 से हराकर सीरीज में उतरेगा. लॉरा वोल्वार्ड्ट की अगुआई वाली टीम भारत के खिलाफ भी यही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी. दक्षिण अफ्रीकी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दिग्गज टीमों में से एक हैं. टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, साइका इशाक, श्रेयंका पाटिल, ऋचा घोष और कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत में आयोजित होने वाला है, ऐसे में भारतीय टीम अपनी तैयारियों को बढ़ावा देना चाहेगी.

IND-W बनाम SA-W पहला वनडे 2024 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

16 जून(रविवार) को भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा. IND-W बनाम SA-W पहला वनडे मैच का टॉस 01:00 PM को होगा.

IND-W बनाम SA-W पहला वनडे 2024 मैच का टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में होने वाले हर भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार Viacom 18 के पास हैं. भारत में क्रिकेट फैंस IND-W बनाम SA-W वनडे सीरीज़ को स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं. इसे देखने के विकल्प के रूप में उपयोग कर सकते हैं.

IND-W बनाम SA-W पहला वनडे 2024 मैच का स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में होने वाले हर भारतीय क्रिकेट टीम के मैच के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार Viacom 18 के पास हैं. जो अपने ऑफिसियल OTT प्लेटफार्म Jio Cinema पर स्ट्रीम करेगी. जहां भारत में क्रिकेट फैंस IND-W बनाम SA-W वनडे सीरीज़ स्ट्रीमिंग ऑनलाइन Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर देख सकते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).