IND vs SL T20 Series: टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर Hardik Pandya ने शुरू किया अभ्यास, श्रीलंका के खिलाफ कर सकते हैं टी20 टीम की कप्तानी

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आ रही हैं. टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नेशनल क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए. पांड्या ने अगली सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है. हाल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई थी. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में वह टीम इंडिया के नए कप्तान बन सकते हैं.

हार्दिक पंड्या ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई: फिलहाल टीम इंडिया (Team India) अभी बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे पर है. टीम इंडिया और बांग्लादेश पहला टेस्ट चटगांव में खेला जा रहा है. इस बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वह अगली सीरीज के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. लेकिन उम्मीद यही की जा रही है कि हार्दिक पांड्या को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तान बनाया जा सकता है. वह एनसीए में जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए. IND vs BAN 1st Test Day 4 Live Score: बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, अक्षर पटेल ने यासिर अली को भेजा पवेलियन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में की थी कप्तानी

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी की थी. उस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से जीत दर्ज की थी. पहला टी20 बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने 65 रनों से जीत दर्ज की था. तीसरा टी20 टाई हो गया था.

आईपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 क्रिकेट में कप्तानी की पहली पसंद इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल में गुजरात टाइटंस को पिछले साल चैंपियन बनाया था. गुजरात टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में ही यह बड़ा करनामा कर दिखाया. हार्दिक पांड्या 2022 के आईपीएल में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. इसी के सह फाइनल मुकाबले में पांड्या ने 3 विकेट झटके थे और 34 रनों की पारी खेली थी.

हार्दिक पांड्या बन सकते हैं टी20 के कप्तान

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे थे. उसके बाद से ही हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का नया कप्तान बनाने की बात चल रही है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप है ऐसे में रोहित शर्मा के हाथों में वनडे टीम की कप्तानी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Score Update: मुंबई में नेपाल बनाम इटली के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

\