IND-W vs AUS-W 2nd ODI 2023-24 Free Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में हराकर सीरीज में वापसी करने उतरेगी टीम इंडिया की महिलाएं, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच
30 दिसंबर(शनिवार) को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत की महिलाएँ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी. IND-W बनाम AUS-W 2nd ODI 2023-24 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 01:30 बजे खेला जाएगा, जिसका टॉस 01: 00 बजे होगा.
- Read in
- English
IND-W vs AUS-W 2nd ODI 2023-24 Free Live Telecast: मुंबई में होने वाले भारतीय महिला टीम की दूसरे मैच के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करना चाहेगी. शुरुआती मैच में टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 283 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद भारत के लिए यहां जीत हासिल करना और निर्णायक मुकाबले में बने रहना जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अनुभवी हैं, जो इस चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे. मुंबई की परिस्थितियाँ बल्लेबाजी के लिए आदर्श हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुन सकती है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिलाओ की दूसरा वनडे मैच की स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आकंड़ें और मैच से जुड़ी सभी जानकारी
जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत के लिए मुश्किल समय में आते हुए पहले मैच में 82 रन की शानदार पारी खेली थी. शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर कम स्कोर के बावजूद मुकाबले में हैं . उनके लिए सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण होगा. स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा गेंद से काफी महंगे साबित हुई थी. उन्हें दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया पर अधिक दबाव बनाना होगा.
फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी और ताहलिया मैकग्राथ के अर्धशतकों ने सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले मैच में एक कठिन लक्ष्य को आसान बना दी थी. आस्ट्रेलियाई टीम संयोजन के मामले में संतुलित दिखती है लेकिन उनकी गेंदबाजी इकाई में सुधार की गुंजाइश है. डार्सी ब्राउन उनकी टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 7 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट लिया था.
IND-W बनाम AUS-W दूसरा वनडे 2023 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
30 दिसंबर(शनिवार) को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत की महिलाएँ ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी. IND-W बनाम AUS-W 2nd ODI 2023-24 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयनुसार दोपहर 01:30 बजे खेला जाएगा, जिसका टॉस 01: 00 बजे होगा.
IND-W बनाम AUS-W दूसरे वनडे 2023 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीरीज का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्पोर्ट्स18 नेटवर्क है. भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे श्रृंखला का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. IND-W बनाम AUS-W दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 1 और HD टीवी चैनल पर उपलब्ध होगा. IND-W बनाम AUS-W की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
IND W बनाम AUS W दूसरे वनडे 2023 मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
IND-W बनाम AUS-W वनडे श्रृंखला की ऑनलाइन मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स18 के पास प्रसारण अधिकार होने के वजह से अपने OTT प्लेटफार्म JioCinema प्रदान करेगा. फैंस IND-W बनाम AUS-W दूसरे वनडे की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए JioCinema मोबाइल ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं. भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी करता नहीं दिख रहा है क्योंकि मेहमान सीरीज जीतने के लिए तैयार दिख रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

