India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team White-Ball Series 2025 Schedule: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 30 मार्च( रविवार) को पुष्टि की कि भारत 2025 के अंत में ऑस्ट्रेलिया का सीमित ओवरों का दौरा करेगा. इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम का यह दौरा 19 अक्टूबर से शुरू होगा, जब पर्थ में पहला वनडे खेला जाएगा. इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी, जिसका अंतिम मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने हाल ही में 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली थी, जिसमें मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी रहा, हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज जीत ली. इसके अलावा, दोनों टीमें 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आमने-सामने आई थीं, जहां विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की थी. यह भी पढ़ें: 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में जय शाह, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह शामिल, BCCI ने दी बधाई
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, यह पहली बार होगा जब पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के सभी आठ राज्यों और क्षेत्रों में खेले जाएंगे. पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत कैनबरा और होबार्ट में भी खेलेगा। मैके ने पहले 2021 और 2024 में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की मेजबानी की थी, जबकि ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (हर्रुप पार्क) में पुरुषों का अब तक का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच 1992 विश्व कप के दौरान हुआ था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया था.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2025 वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल
| सीरीज | तारीख | मैदान | स्थान | समय (स्थानीय) |
|---|---|---|---|---|
| वनडे सीरीज | ||||
| पहला वनडे | 19 अक्टूबर | पर्थ स्टेडियम | पर्थ | (डे/नाइट) |
| दूसरा वनडे | 23 अक्टूबर | एडिलेड ओवल | एडिलेड | (डे/नाइट) |
| तीसरा वनडे | 25 अक्टूबर | एससीजी | सिडनी | (डे/नाइट) |
| टी20 सीरीज | ||||
| पहला टी20 | 29 अक्टूबर | मनुका ओवल | कैनबरा | (नाइट) |
| दूसरा टी20 | 31 अक्टूबर | एमसीजी | मेलबर्न | (नाइट) |
| तीसरा टी20 | 2 नवंबर | बेलेरिव ओवल | होबार्ट | (नाइट) |
| चौथा टी20 | 6 नवंबर | गोल्ड कोस्ट स्टेडियम | गोल्ड कोस्ट | (नाइट) |
| पांचवां टी20 | 8 नवंबर | द गाबा | ब्रिस्बेन | (नाइट) |
भारत के लिए यह दौरा क्यों अहम?
यह दौरा भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह 2026 टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से अहम साबित हो सकता है. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में सीमित ओवरों के मैचों का अच्छा अनुभव मिलेगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू दर्शकों के सामने भारत के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली यह सीरीज रोमांच से भरपूर होगी, क्योंकि दोनों टीमें पिछले कुछ वर्षों में कई करीबी मुकाबले खेल चुकी हैं. भारतीय प्रशंसक इस दौरे को लेकर उत्साहित होंगे, खासकर विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी.













QuickLY