क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test 2024 Day 2 Highlights: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंदबाजों ने किया कमाल, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 24 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 29 रन पीछे है। ऋषभ पंत (28*) और नितीश कुमार रेड्डी (15*) क्रीज पर टिके हुए हैं.

IND vs AUS 2nd Test 2024 Day 2 Highlights: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंदबाजों ने किया कमाल, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स
Team India (Photo: BCCI)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड के (Adelaide) एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) में खेला जा रहा हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 24 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 29 रन पीछे है. ऋषभ पंत (28*) और नितीश कुमार रेड्डी (15*) क्रीज पर टिके हुए हैं. यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की तलाश, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां जानें तीसरे दिन का पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

दूसरी पारी में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने शुरुआती पांच विकेट जल्दी गंवा दिए. केएल राहुल (7) और यशस्वी जायसवाल (24) जल्दी पवेलियन लौट गए. शुभमन गिल ने तेज 28 रन बनाए लेकिन उन्हें मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया. कप्तान रोहित शर्मा (6) और विराट कोहली (11) भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए. पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को हिला दिया.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच का हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाकर 157 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की. टीम के लिए ट्रैविस हेड ने शानदार 140 रनों की पारी खेली. उन्होंने 141 गेंदों में 17 चौके और 4 छक्के लगाए। मार्नस लाबुशेन ने भी 64 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट झटके, जबकि आर अश्विन और नितीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली.

भारतीय टीम की पहली पारी महज 180 रन पर सिमट गई. नितीश रेड्डी ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन जोड़े. ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लेकर भारतीय पारी को समेटने में मदद की. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को साझेदारियां बनाकर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को खत्म करने की जरूरत होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).