Team India Victory Parade: कब, कहां और किस समय निकलेगी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड? जानिए पूरी डिटेल्स
टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. इसके बाद अब क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड कब, कहां और किस समय आयोजित होगी.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं. टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand T20 World Cup Final: अहमदाबाद में भारत ने कर दिया करिश्मा, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा अनोखा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. इसके बाद अब क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की विक्ट्री परेड कब, कहां और किस समय आयोजित होगी. साथ ही यह भी सवाल है कि क्या टीम इंडिया की विजय यात्रा बस परेड के रूप में निकलेगी या किसी और तरीके से जश्न मनाया जाएगा. आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी.
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर क्या है अपडेट
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही बोर्ड इसको लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है. टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस इस जश्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और देशभर में विक्ट्री परेड को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है.
पहले भी हो चुकी है टीम इंडिया की विक्ट्री परेड
इससे पहले साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. उस समय दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए भारत में भव्य विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. उस समय मुंबई में टीम इंडिया की भव्य बस परेड आयोजित की गई थी, जिसमें हजारों क्रिकेट फैंस शामिल हुए थे.
कौन सा शहर करेगा बस परेड की मेजबानी?
फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि टीम इंडिया की विक्ट्री परेड किस शहर में आयोजित की जाएगी. हालांकि मुंबई का नाम इस मामले में सबसे आगे बताया जा रहा है. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी विक्ट्री परेड आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है. अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और संबंधित प्रशासन द्वारा लिया जाएगा.
कब हो सकती है टीम इंडिया की विक्ट्री परेड?
टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है. 8 मार्च की रात तक टीम अहमदाबाद में मौजूद थी. ऐसे में माना जा रहा है कि 9 या 10 मार्च को विक्ट्री परेड का आयोजन किया जा सकता है. संभावना यह भी है कि टीम इंडिया पहले दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करे और उसके बाद विक्ट्री परेड का आयोजन किया जाए.
किस समय निकलेगी विजय यात्रा?
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है. जब भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा, उसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा सकता है. फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि विक्ट्री परेड आयोजित होगी या नहीं. इसके साथ ही यह भी तय नहीं है कि यह किस शहर में और किस समय निकाली जाएगी. इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.
कैसा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल
टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह टीम इंडिया ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया.
इन खिलाड़ियों ने मैच में दिखाया दम
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 54 रन की शानदार पारियां खेलीं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट और अक्षर पटेल ने 3 विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला.