Team India T20I Stats In Raipur Stadium: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रायपुर में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा महा मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेजबान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में चलिए दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने अजेय अंदाज़ को जारी रखते हुए भारत ने पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भी अहम योगदान दिया. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया. वहीं, हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स की बल्लेबाजी खास रही. डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन ने भी रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में जैकब डफी प्रभावशाली रहे। कीवी टीम अब अगले मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.

रायपुर में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पर टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 100 का है. दरअसल, यहां टीम इंडिया ने एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जिसमें उसे जीत मिली थी. ये मुकाबला साल 2023 में खेला गया था. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने ये जीत हासिल की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 174 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 154 रन तक ही पहुंच सकी थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में आक्रामक अंदाज में 84 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 में 40 गेंदों पर 78 रन बनाए थे. ग्लेन फिलिप्स वनडे सीरीज से कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ईश सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी पसंद है. इस अनुभवी स्पिनर ने टीम इंडिया के खिलाफ 21.46 की औसत से कुल 26 विकेट लिए हैं.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.