क्रिकेट

Team India T20I Stats In England: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आंकड़े

इंग्लैंड में दोनों देशों के बीच अब तक चार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं. इनमें दोनों टीमों ने दो-दो सीरीज अपने नाम की हैं. हालांकि, टीम इंडिया ने इंग्लैंड में खेली गई पिछली दोनों टी20 सीरीज 2018 और 2022 में जीत दर्ज की थी. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार तीसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Team India T20I Stats In England: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आंकड़े
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India T20I Record In England: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी एक जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट (Chester-le-Street) के रिवरसाइड ग्राउंड (Riverside Ground) में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबलों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. इसके अलावा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG 1st T20I Match Preview: आज चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 की हार झेलने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का लक्ष्य जीत के साथ दौरे का आगाज करना होगा. हालिया सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. ऐसे में आइए इंग्लैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

2007 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी इस प्रतिद्वंद्विता की शुरुआत

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के डरबन स्थित किंग्समीड मैदान पर खेला गया था. उस समय टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे, जबकि इंग्लैंड की कमान पॉल कॉलिंगवुड के हाथों में थी.

यह वही ऐतिहासिक मुकाबला था, जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 218/4 का विशाल स्कोर बनाया था और 18 रन से मुकाबला अपने नाम किया था.

हेड टू हेड में टीम इंडिया का दबदबा

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इनमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड 12 मैच जीतने में सफल रहा है. हालिया रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 7 टी20 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है. इसमें 2026 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल भी शामिल है, जिसमें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

इंग्लैंड की धरती पर कैसा रहा रिकॉर्ड?

इंग्लैंड में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो यहां मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 5 और टीम इंडिया ने 4 मुकाबले जीते हैं.

लगातार तीसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने का मौका

इंग्लैंड में दोनों देशों के बीच अब तक चार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई हैं. इनमें दोनों टीमों ने दो-दो सीरीज अपने नाम की हैं. हालांकि, टीम इंडिया ने इंग्लैंड में खेली गई पिछली दोनों टी20 सीरीज 2018 और 2022 में जीत दर्ज की थी. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार तीसरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2026 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).