Team India Stats T20 International: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, पहली बार किया ये खास कारनामा

चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली.

भारत (Photo Credit: BCCI/Twitter)

Team India In T20I: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के बीच शनिवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 International Series) का चौथा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया हैं. IND vs ZIM, Head To Head Record In T20I: आज खेला जाएगा टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली हैं. इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया, जो सही साबित हुआ. जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर नहीं बना पाई.

शुभमन गिल की कप्तानी में हुआ अनोखा कारनामा

टॉस गवांने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 152 रन ही बना सकी. टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को बड़े आसानी से चेज कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को 10 विकेट से मैच जिता दिया. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया ने 150 प्लस रनों का लक्ष्य बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया हो. शुभमन गिल की कप्तानी में ये बड़ा कमाल हुआ है. इससे पहले टीम इंडिया T20 इंटरनेशनल के किसी मैच में ऐसा नहीं कर पाई थी.

दूसरी बार 10 विकेट से जीता T20 इंटरनेशनल मैच

टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी बार 10 विकेट से मैच जीता है. इससे पहले साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. तब टीम इंडिया ने 100 रनों का लक्ष्य चेज किया था.

चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली.

टीम इंडिया की ओर से खलील अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 93 रनों की आतिशी पारी खेली. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज शाम साढ़े चार बजे से हरारे में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी