Team India Squad For World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान, इस युवा बल्लेबाज़ को नहीं मिली जगह

बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करने के बाद यह भी कहा कि ये उनकी फाइनल टीम है, जिसमें बदलाव की गुंजाइश कम है.

नई दिल्ली, 5 सितंबर: बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा करने के बाद यह भी कहा कि ये उनकी फाइनल टीम है, जिसमें बदलाव की गुंजाइश कम है. एशिया कप के बाद अब वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. रोहित की कप्तानी में घर में भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: India To 'Bharat': भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग ने की BCCI से मांग, कहा- इंडिया की जर्सी पर 'भारत' का नाम हो, देखें ट्वीट

हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यों वाले स्क्वाड में कोई चौंकाने वाला फैसला नहीं हुआ और जिस स्क्वाड की उम्मीद लगाई जा रही थी, करीब-करीब वही चुना गया है. सूर्यकुमार यादव टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, केएल राहुल की फिटनेस को लेकर सस्पेंस अब भी बना हुआ है. लेकिन, वो भी अपनी जगह बनाने में एक बार फिर सफल रहे हैं.

टीम में नियमित कप्तान रोहित शर्मा के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या उपकप्तान रहेंगे. वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी के दम पर ईशान किशन ने वर्ल्ड कप में भी अपनी जगह कायम रखी. राहुल के टीम में होने से संजू सैमसन, जो एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी हैं. अब टीम से बाहर हो गए हैं, साथ ही तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी बाहर कर दिया गया है.

बल्लेबाजों में रोहित, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी हैं, जो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हालांकि, केएल राहुल की प्लेइंग-11 में वापसी के बाद उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है.

हार्दिक, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर टीम में ऑलराउंडर होंगे. लंबी चोट के बाद सफल वापसी करने के बाद जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी समूह का नेतृत्व करेंगे. उनका साथ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज देंगे, जबकि कुलदीप यादव टीम में विशेषज्ञ स्पिनर हैं.

जो टीम बीसीसीआई ने चुनी है, उसमें 28 सितंबर तक बगैर आईसीसी की मंजूरी के बदलाव की गुंजाइश रहेगी.

भारत की विश्व कप टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Vaping Controversy: युजवेंद्र चहल वेपिंग विवाद के बाद BCCI ने अर्शदीप सिंह को व्लॉगिंग रोकने की दी सलाह, रिपोर्ट में दावा

CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 से दी करारी शिकस्त, ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, अंशुल कंबोज ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट