Team India Schedule: अब टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? जानें भारत के आगामी वनडे मैचों का पूरा शेड्यूल
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. दोनों की नजरें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए वे सीमित वनडे मुकाबलों में हिस्सा लेंगे.
Team India ODI Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आए थे. इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार 138 रन की पारी खेली थी, जबकि विराट कोहली ने दो अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था. अब दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के फैंस जानना चाहते हैं कि वे अगली बार टीम इंडिया की जर्सी में कब दिखाई देंगे. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, इस दिग्गज के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच पाया कोई
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. दोनों की नजरें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए वे सीमित वनडे मुकाबलों में हिस्सा लेंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी अगली वनडे सीरीज
भारतीय टीम की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली जाएगी. तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे और वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों का आगाज करेंगे.
इंग्लैंड दौरे पर दोनों का रहा शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बल्ले से अहम योगदान दिया. रोहित शर्मा ने निर्णायक मुकाबले में 138 रनों की यादगार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने दो अर्धशतक लगाकर अपनी शानदार लय दिखाई. इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को भी अनुभव का फायदा मिलेगा.