ICC T20 Men's Team Ranking: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पछाड़ टी20 रैंकिंग में टॉप पर कायम टीम इंडिया, जानिए आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में बाकि टीमों की स्थिति
टी20 फॉर्मेट में भारत की निरंतरता, गहराई और युवा खिलाड़ियों की बेहतरीन फॉर्म ने टीम को शीर्ष स्थान दिलाया है। इस साल हुए सीरीज़ में भारत ने घरेलू और विदेशी मैदानों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसका असर सीधा आईसीसी रैंकिंग पर पड़ा है.
ICC T20 Men's Team Ranking: आईसीसी (ICC) ने पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग की ताज़ा सूची जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है. 270 रेटिंग अंकों के साथ भारत इस समय टी20 क्रिकेट में नंबर-1 टीम बनी हुई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड जैसी टीमें भी टॉप 5 में बनी हुई हैं, लेकिन भारत से पीछे हैं. टी20 फॉर्मेट में भारत की निरंतरता, गहराई और युवा खिलाड़ियों की बेहतरीन फॉर्म ने टीम को शीर्ष स्थान दिलाया है। इस साल हुए सीरीज़ में भारत ने घरेलू और विदेशी मैदानों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इसका असर सीधा आईसीसी रैंकिंग पर पड़ा है. यह भी पढ़ें: आईसीसी ताज़ा टीम रैंकिंग वनडे रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम, जानिए क्या है टॉप 15 टीमों का हाल
भारत की बादशाहत क्यों है बरकरार? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की स्थिरता
टी20 क्रिकेट में भारत की बादशाहत कई वजहों से कायम है. चाहे वह सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाज़ी हो या जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद मजबूत बॉलिंग अटैक भारतीय टीम हर विभाग में संतुलित दिख रही है. युवा खिलाड़ियों जैसे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और शुभमन गिल ने टीम को एक नई ऊर्जा दी है. भले ही भारत रैंकिंग में टॉप पर हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम भी काफी करीबी अंतर से पीछे हैं. दोनों ही टीमें हालिया सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और भविष्य में भारत को चुनौती दे सकती हैं. ऑस्ट्रेलिया के पास डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जबकि इंग्लैंड के पास बटलर, स्टोक्स और ब्रूक जैसे युवा-वरिष्ठ मिश्रण है.
ICC T20 रैंकिंग 2025 (पुरुष टीम)
| रैंक | देश | अंक (Points) | रेटिंग (Rating) |
|---|---|---|---|
| 1 | भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India) | 20170 | 270 |
| 2 | ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 12417 | 259 |
| 3 | इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 12688 | 254 |
| 4 | न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 14367 | 248 |
| 5 | वेस्टइंडीज़ राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 14587 | 247 |
| 6 | दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 11345 | 247 |
| 7 | पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 13647 | 235 |
| 8 | श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 11159 | 232 |
| 9 | बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 12797 | 229 |
| 10 | अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 9322 | 222 |
| 11 | ज़िम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 11429 | 197 |
| 12 | आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 9775 | 196 |
| 13 | स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 5151 | 191 |
| 14 | नीदरलैंड्स राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 5131 | 183 |
| 15 | नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम | 8032 | 183 |
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

