क्रिकेट

Team India Record In Barbados: बारबाडोस में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, खिताबी मुकाबले से पहले देखें हैरान कर देने वाले आंकड़े

यहां तक कि टीम इंडिया पिछले 10 साल में 5 बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, फिर भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका के साथ-साथ टीम इंडिया भी चोकर्स है.

Team India Record In Barbados: बारबाडोस में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, खिताबी मुकाबले से पहले देखें हैरान कर देने वाले आंकड़े
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

T20 World Cup 2024 Final: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) के फाइनल मुकाबले में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) का सामना साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के साथ होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में आज यानी 29 जून को रात आठ बजे से खेला गया. इससे पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) के बीच गुरूवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो टीम इंडिया 10 साल के लंबे इंतज़ार के बाद फाइनल में पहुंची है. वहीं, आईसीसी टूर्नामेंट्स पर नजर डालें तो टीम इंडिया सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंच कर भी ट्रॉफी नहीं जीत सकीं है. IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: आज भारत और द. अफ्रीका के बीच खिताबी टक्कर, लखनऊ के युवा फैंस में जबरदस्त उत्साह

यहां तक कि टीम इंडिया पिछले 10 साल में 5 बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, फिर भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इन आंकड़ों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका के साथ-साथ टीम इंडिया भी चोकर्स है.

दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बारबाडोस के किंग्स्टन ओवल मैदान पर होगा, जिसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. टीम इंडिया तीसरी बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने उतरेगी, तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार इस मुकाम तक पहुंची है. ऐसे में खिताब जीतने के लिए दोनों टीमें अपना शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आएंगी. चलिए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि बारबाडोस के किंग्स्टन ओवल पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है और वहां की पिच पर किसे मदद मिलती है.

बारबाडोस में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के किंग्स्टन ओवल में खेला जाएगा. यहां अब तक टीम इंडिया ने महज 3 मुकाबले खेले हैं. साल 2010 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैदान पर खेला. वहीं, तीसरा मैच इसी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बोर्ड पर लगाए थे और एक आसान जीत दर्ज की थी. इस मैदान पर टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है.

केंसिंग्टन ओवल का रिकॉर्ड

बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल के रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां कुल 32 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सबसे ज्यादा मुकाबले जीते है. कुल 32 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 जीत दर्ज की है. वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने केवल 10 मैच जीते हैं. बाकी के मैच बेनतीजे रहे हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 14 मुकाबले जीते हैं और 11 मैचों में साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी है. वहीं, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 4 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं. दोनों ही हेड टू हेड में टीम इंडिया का पलड़ा नजर आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2024 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).