Team India ODI Stats At Nagpur: नागपुर में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के चौंकाने वाले आकंड़ें

देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी हराने में सफल होती है, या इंग्लैंड इस सीरीज में वापसी करेगी. चैंपियंस ट्रॅाफी के पहले दोनो ही टीमो के लिए ये सीरीज काफी अहम साबित हो सकती है. टीम इंडिया में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team 1st ODI Match 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला वनडे मुकाबला कल यानी 6 फरवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) में इंग्लैंड को 4-1 से हराया. हालांकि, अब टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज पर हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया वनडे में अपना दमखम दिखाना चाहेगी. दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी. वनडे सीरीज मेंटीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. IND vs ENG 1st ODI 2025 Preview: पहले वनडे में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए इंग्लैंड को वनडे सीरीज में भी हराने में सफल होती है, या इंग्लैंड इस सीरीज में वापसी करेगी. चैंपियंस ट्रॅाफी के पहले दोनो ही टीमो के लिए ये सीरीज काफी अहम साबित हो सकती है. टीम इंडिया में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी के साथ-साथ विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की भी वनडे टीम में नजर आएंगे.

नागपुर में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन

बता दें कि नागपुर में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर अब तक टीम इंडिया ने छह वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को चार मैचों में जीत हासिल हुई हैं. जबकि दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने अपनी पहला वनडे मैच 28 अक्टूबर 2009 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी.

नागपुर में टीम इंडिया ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में वनडे मैच खेला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 रन से जीत हासिल की थी. उस मैच में विराट कोहली ने 116 रन की शानदार पारी खेली थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट