Team India ODI Stats At Holkar Stadium: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ों पर एक नजर

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर(Photo Credit: X/@IndianTechGuide)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 3rd ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 18 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंदौर (Indore) के होलकर क्रिकेट स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman GIll) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats At Holkar Stadium: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आखिरी मुकाबला करो या मरो वाला होगा. टीम इंडिया का इंदौर के होलकर मैदान पर कमाल का प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने यहां सात वनडे मुकाबले खेले हैं. ऐसे में चलिए टीम इंडिया के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं.

होलकर स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

टीम इंडिया का इंदौर के होलकर मैदान पर कमाल का प्रदर्शन रहा है. टीम इंडिया ने यहां सात वनडे मुकाबले खेले हैं और इन सभी मुकाबलों में टीम को जीत मिली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने यहां एक वनडे मैच खेला है. साल 2023 में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया को 90 रन से शानदार जीत मिली थी. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 418/5 का है. जिसे साल 2011 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था.

होलकर स्टेडियम में रोहित शर्मा का रहा हैं दबदबा

रोहित शर्मा ने इस मैदान पर अब तक पांच वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 41 की औसत के साथ 205 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट 110.21 की रही है. यहां पहले तीन मुकाबलों में रोहित शर्मा के बल्ले से 3, 27 और 3 के स्कोर निकले थे. हालांकि, आखिरी 2 मुकाबलों में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला और 'हिटमैन' ने 71 और 101 के स्कोर बनाए. इस मैदान पर रोहित शर्मा ने शतकीय पारी साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेली थी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी. इसी तरह माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम भी जीत हासिल कर भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.

भारत और न्यूजीलैंड वनडे हेड-टू-हेड (IND vs NZ Head to Head in ODIs)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 122 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडियाने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 51 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, सात मैच का कोई परिणाम नहीं निकला और एक मैच टाई रहा है.

शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वनडे क्रिकेट में अपनी अच्छी वापसी करना चाहेंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

भारतीय टीम को इस अहम मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और गिल की जोड़ी से दमदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. स्पिन गेंदबाजी की कमान कुलदीप यादव के हाथों में होगी. मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से दी पटखनी, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Scorecard: गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 154 रनों का टारगेट, जसप्रीत बुमराह ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: गुवाहाटी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\