Team India Next T20I Series: टीम इंडिया अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी? सामने आई तारीख

आईपीएल खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को आराम करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा, जिसके बाद वे इंग्लैंड दौरे पर उतरेंगे. वहीं अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है, इसलिए टीम का फोकस टी20 के साथ-साथ वनडे फॉर्मेट पर भी रहेगा. फिलहाल इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी, इसका शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India Next T20I Series: टीम इंडिया के खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद फिलहाल आराम कर रहे हैं. जल्द ही लगभग सभी खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर चुका है और टीमों के ट्रेनिंग कैंप भी शुरू हो चुके हैं. टीम इंडिया के करीब करीब सभी खिलाड़ी इस महीने के आखिर से आईपीएल खेलेंगे. इस बीच आपको ये भी जानना चाहिए कि भारतीय टीम अब अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब और कहां खेलेगी. उसकी तारीख सामने आ चुकी है. यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB Squad And Schedule: कैसी है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु? यहां देखें पूरी टीम और पहले फेज का शेड्यूल

न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे और अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को चैंपियन बना दिया.

आईपीएल 28 मार्च से शुरू, सभी खिलाड़ी खेलेंगे लीग

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखाई देंगे. आईपीएल का नया सीजन 28 मार्च से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेले जाने की उम्मीद है.

इसके बाद टीम इंडिया की अगली इंटरनेशनल सीरीज जून में खेली जाएगी, जब अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आएगी. इस दौरे में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि इस सीरीज में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल नहीं है. इसके बाद टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी.

इंग्लैंड दौरे पर खेले जाएंगे पांच टी20 इंटरनेशनल मैच

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जुलाई में एक बड़ी सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया पहली बार इसी सीरीज में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलती हुई नजर आएगी. टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा, जबकि पूरी सीरीज 11 जुलाई तक चलेगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी आयोजित की जाएगी.

अच्छी बात यह है कि आईपीएल खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को आराम करने का पर्याप्त समय मिल जाएगा, जिसके बाद वे इंग्लैंड दौरे पर उतरेंगे. वहीं अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है, इसलिए टीम का फोकस टी20 के साथ-साथ वनडे फॉर्मेट पर भी रहेगा. फिलहाल इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया अगला टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेलेगी, इसका शेड्यूल अभी तय नहीं किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड