Team India Milestone: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में तोड़ा लगभग 5 दशक पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया(Photo Credits: X/ @BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है. शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया ने कुल 3,468 रन बनाकर टेस्ट इतिहास में अपना सबसे बड़ा सीरीज़ टोटल दर्ज कर लिया है. यह रिकॉर्ड भारत ने 46 साल बाद तोड़ा है. इससे पहले 1978-79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह टेस्ट मैचों की सीरीज़ में भारत ने 3,270 रन बनाए थे. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन बारिश बन सकती है खेल में रुकावट, जानें लंदन के केनिंग्टन ओवल में मौसम का मिजाज

ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे और दूसरी पारी में 75/2 का स्कोर हासिल कर लिया था. इसी के साथ भारत का सीरीज़ में कुल रन टैली 3,468 पर पहुंच गया है, जो अब तक का भारत का सर्वोच्च टेस्ट सीरीज़ स्कोर है. खास बात यह है कि भारत अभी भी अपनी दूसरी पारी खेल रहा है, यानी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. इस ऐतिहासिक सीरीज़ में कप्तान शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाज़ी से भी कमाल दिखाया. उन्होंने अकेले 743 रन बनाए हैं और इसी के साथ वह एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

गिल ने यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर को पीछे छोड़कर बनाया, जिन्होंने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रन बनाए थे. विराट कोहली इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम आठ पारियों में 655 रन दर्ज हैं. गिल के अलावा केएल राहुल ने भी बतौर ओपनर नया रोल निभाते हुए 532 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं. ऋषभ पंत ने 479 और रवींद्र जडेजा ने 463 रन बनाकर टीम के स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

भारत के लिए टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक रन:

  • 3498* रन – इंग्लैंड में, 2025 (5 मैच)
  • 3270 रन – वेस्टइंडीज के खिलाफ, 1978-79 (6 मैच)
  • 3230 रन – इंग्लैंड के खिलाफ, 2016-17 (5 मैच)
  • 3140 रन – इंग्लैंड के खिलाफ, 2023-24 (5 मैच)
  • 3119 रन – इंग्लैंड के खिलाफ, 1963-64 (5 मैच)

भारत ने इस सीरीज़ में अब तक ये पारियां खेली हैं: 471, 364, 587, 427/6 (घोषित), 387, 170, 358, 425/4, 224 और 105/2* भारत अब टेस्ट सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीमों की सूची में 10वें स्थान पर पहुंच गया है. इस सूची के शीर्ष 9 स्थानों पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का कब्जा है, लेकिन भारत का यह प्रदर्शन उनकी बराबरी की ओर बड़ा संकेत है. भारत का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन न केवल टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है बल्कि शुभमन गिल की युवा नेतृत्व क्षमता का भी प्रमाण है. अगर बारिश बाधा नहीं बनी तो भारत इस रिकॉर्ड को और भी ऊंचाइयों तक ले जा सकता है.