IND vs NZ 3rd Test 2024 Day 2 Live Streaming: टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की तलाश, न्यूज़ीलैंड अभी भी 149 रन आगे, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें दूसरे दिन के खेल का लाइव प्रसारण
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर(शुक्रवार) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. IND vs NZ तीसरे टेस्ट 2024 का दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार 09:30 AM शुरू होगा.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर(शुक्रवार) से मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है, आज दूसरे दी का खेल 09:30 AM से शुरू होगा. न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रनों से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली, जिससे टीम ने पहली बार भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीती है. अब तीसरे टेस्ट में भारत अपनी लाज बचाने उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी. आज दूसरे दिन के खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया को एक बड़ी साझेदारी की तलश होगी ताकि मैच में बने रह सके. वही, न्यूज़ीलैंड पिछले दो मुकाबले की तरह जल्दी आउट कर बढ़त हासिल करना चाहेगी. इस बीच, रोमांचक मुकाबले की लाइव प्रसारण संबंधित डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: पहले दिन का खेल खत्म, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को दिन में दिखाए तारे, टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर बनाए 86 रन; यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड
तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल (31*) और ऋषभ पंत (1*) क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत की शुरुआत कमजोर रही, जिससे टीम अभी भी न्यूजीलैंड के 235 रनों से 149 रन पीछे है. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 82 और विल यंग ने 71 रन बनाए. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 और वाशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड की टीम 65.4 ओवर में 235 रन पर सिमट गई.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट 2024 कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट का लाइव प्रसारण कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड(IND vs NZ) तीसरा टेस्ट 2024 का लाइव प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास हैं. जो स्पोर्ट्स18 1 SD/HD पर अंग्रेजी कमेंट्री में और कलर्स सिनेप्लेक्स टीवी चैनल पर हिंदी कमेंट्री के साथ उपलब्ध कराएगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड 2024 मैच को ऑनलाइन देखने के विकल्प के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टेस्ट 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. प्रशंसकों को भारत बनाम न्यूजीलैंड(IND vs NZ) तीसरे टेस्ट 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के विकल्प का लाभ उठाने के लिए बस प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 07:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

