क्रिकेट

Team India ICC Cricket World Cup 2019: ऋषभ पंत ही नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों को भी चयनकर्ताओं ने किया इग्नोर

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई.

Team India ICC Cricket World Cup 2019: ऋषभ पंत ही नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों को भी चयनकर्ताओं ने किया इग्नोर
विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत (Photo Credits: Getty)

Indian Squad for ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई. वर्ल्ड कप टीम की सूची में रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों का नाम शुमार है. विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे और रोहित शर्मा टीम के उपकप्तान होंगे.

वैसे कुछ खिलाड़ियों के नाम इस सूची में न देखकर फैन्स हैरान रह गए. उम्मीद लगाई जा रही थी कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड का टिकट मिल सकता है मगर उनकी जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया. साथ ही अंबाती रायडू को भी वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किया गया. ऐसा कहा जा रहा था कि अंबाती रायडू 4 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं मगर अब जब उनका नाम सूची में नहीं है, तो केएल राहुल चार नंबर पर उतर सकते हैं. अजिंक्य रहाणे भी अंतिम 15 में जगह बनाने में नाकामयाब रहें. तेज गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया गया. उमेश यादव टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हुए.

यह भी पढ़ें:-  Team India ICC Cricket World Cup 2019: कोहली और रोहित के अलावा इन बल्लेबाजों के कंधो पर होगी टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

आपको बता दें कि 30 मई को क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत होगी. पहला मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. भारत का पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ ही 5 जून को होगा. पिछली बार 1999 में इंग्लैंड में वर्ल्ड कप हुआ था. टीम इंडिया उस दौरान 'Super Six' स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस बार भारतीय क्रिकेट फैन्स को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें है. भारतीय टीम 1983 और 2011 में विश्व चैंपियन बन चुकी है. 2011 में कप्तान धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने खिताब जीता था. वहीं, 2015 में टीम सेमी-फाइनल तक पहुंची थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).