Team India Full Schedule 2025-27: अगले तीन साल में टीम इंडिया खेलेगी कुल इतने मुकाबले, इस टीम के साथ दो बार होगी भिड़ंत; 2027 तक फुल पैक है शेड्यूल

इस साल टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन मिलाजुला रहा. इस साल टीम इंडिया ने करीब 17 साल बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया. अब अगले साल टीम इंडिया इन पुरानी यादों को भुलाकर एक नया इतिहास दर्ज करना चाहेगी.

भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team Full Schedule Till 2027: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला गया. दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला गया. चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. Indian Bowlers With Most Test Wickets In Calendar Year: एक कैलेंडर वर्ष में इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया तांडव, चटकाए सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

इस साल टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन मिलाजुला रहा. इस साल टीम इंडिया ने करीब 17 साल बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया. अब अगले साल टीम इंडिया इन पुरानी यादों को भुलाकर एक नया इतिहास दर्ज करना चाहेगी. साल 2025 में टीम इंडिया को दो बड़े टूर्नामेंट भी खेलने हैं.

अगले साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया पांचवां टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड से 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेलने हैं. फिर फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी खेली जानी है. टीम इंडिया को पिछली चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने हराया था. ऐसे में इस बार टीम इंडिया यह टूर्नामेंट अपने नाम करना चाहेगी.

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की शुरुआत मार्च में हो जाएगी, वहीं आईपीएल के 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला मई में खेला जाएगा. आईपीएल के तुरंत बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी. इंग्लैंड में टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा जून से अगस्त तक चलेगा.

इसके बाद सितंबर में टीम इंडिया एशिया कप खेलेगी. इस बार एशिया कप टी20 फॉरमेट में खेला जाएगा, जो भारत में ही आयोजित होगा. फिर अक्टूबर में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से टकराएगी. इसके बाद अक्टूबर से नवंबर के बीच टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना हैं.

इसके बाद नवंबर में ही दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत का दौरा करेगी. टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच नवंबर से दिसंबर के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. कुल मिलाकर अगले साल टीम इंडिया काफी बिजी रहने वाली है.

देखिए अगले साल कब और किस टीम से टकराएगी टीम इंडिया

जनवरी- ऑस्ट्रेलिया से एक टेस्ट (पांचवां)

जनवरी-फरवरी- इंग्लैंड से घर पर 3 वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल

फरवरी-मार्च- 2025 चैंपियंस ट्रॉफी

मार्च से मई- आईपीएल 2025

जून से अगस्त- इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच

अगस्त- बांग्लादेश में तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल

सितंबर- घर पर 2025 एशिया कप टी20 फॉर्मेट में

अक्टूबर- घर पर वेस्टइंडीज से दो टेस्ट

अक्टूबर और नवंबर- ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल

नवंबर-दिसंबर- घर पर दक्षिण अफ्रीका से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड