Team India 2025 Schedule: इस साल इन टीमों से टकराएगी टीम इंडिया, जानें कब किससे होगा मैच; कुछ ऐसा है 'मेन इन ब्लू' का शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया को को दक्षिण अफ्रीका टीम की मेजबानी करेगी, जहां टीम इंडिया को दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं आखिरी मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. वहीं आखिरी मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: BCCI/Twitter)

India Cricket Schedule 2025: मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ पर इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. 9 मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Record In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाए कुछ अनोखे रिकॉर्ड्स,'रन मशीन' के आकंड़ों को तोड़ पाना लगभग मुश्किल

9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. अब फैंस के मन में एक सवाल ये है कि टीम इंडिया इस साल कुल कितने मुकाबले खेलेगी और किन-किन टीमों से टकराएगी? तो चलिए इस सवाल का जवाब देते हैं.

इस टीम के खिलाफ होगा टीम इंडिया का अगला मुकाबला

इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लंदन में , चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन में खेला जाएगा.

इस साल टीम इंडिया को अभी 9 टेस्ट, 9 वनडे और 13 टी20 मैच खेलने हैं. पहले टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगा. जहां टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना हैं. जहां टीम इंडिया को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. वनडे सीरीज का पहला मैच 17 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं आखिरी मैच 23 अगस्त को खेला जाएगा. जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 26 अगस्त से होगी, वहीं आखिरी मुकाबला 31 अगस्त को होगा.

बांग्लादेश के दौरे के बाद टीम इंडिया को वेस्टइंडीज टीम की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर को वहीं दूसरा और आखिरी मैच 10 अक्टूबर से खेला जाएगा.

इसके बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना हैं. जहां टीम इंडिया को तीन वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी. वहीं आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को होगा. जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को होगा.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया को को दक्षिण अफ्रीका टीम की मेजबानी करेगी, जहां टीम इंडिया को दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं आखिरी मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. वहीं आखिरी मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा.

जबकि टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया इन मैचों के अलावा एशिया कप 2025 में भी खेलेगी. हालांकि एशिया कप के शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच: 20 जून से 24 जून, दोपहर 3:30 बजे, हेडिंग्ले (लीड्स)

दूसरा टेस्ट मैच: 02 जुलाई से 6 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, एजबेस्टन (बर्मिंघम)

तीसरा टेस्ट मैच: 10 जुलाई से 14 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, लॉर्ड्स (लंदन)

चौथा टेस्ट मैच: 23 जुलाई से 27 जुलाई, दोपहर 3:30 बजे, ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर)

पांचवां टेस्ट मैच: 31 जुलाई से 4 अगस्त, दोपहर 3:30 बजे, केनिंग्टन ओवल (लंदन).

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 227 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड