चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड LIVE
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 25वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders, TATA IPL 2025 25th Match Live Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 25वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एक बार फिर एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर हैं. इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अबतक कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अबतक कुल पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सीएसके को महज एक मैच में जीत मिली हैं. जबकि, चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अबतक पांच मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को दो मैच में जीत और तीन में हार मिली है. यह भी पढ़ें: MS Dhoni First Uncapped Captain: एमएस धोनी अपने नाम कर लेंगे आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा कीर्तिमान, KKR के खिलाफ मैदान में उतरते ही कर देंगे अनोखा कारनामा
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड
इस बीच टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यहां आप को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स मिलेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

