विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चुनौती: रासी वान डर डुसैन

दक्षिण अफ्रीका जब भारत आई थी तो उम्मीद थी कि वह टी-20 सीरीज में मेजबान टीम को अच्छी चुनौती देगी. टीम के उप-कप्तान रासी वान डर डुसैन ने कहा मेहमान विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ हर मैच से कुछ सीख रही है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo: PTI)

दक्षिण अफ्रीका जब भारत आई थी तो उम्मीद थी कि वह टी-20 सीरीज में मेजबान टीम को अच्छी चुनौती देगी. टीम के उप-कप्तान रासी वान डर डुसैन ने कहा मेहमान विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ हर मैच से कुछ सीख रही है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच रविवार को बेंगलुरू में खेला जा रहा है. मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में रासी ने कहा कि उनकी टीम के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे विश्व स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलना चुनौती भरा है.

उन्होंने कहा, "यह सभी खिलाड़ी विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं और शायद टी-20 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज. विराट और रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की संख्या में सबसे आगे हैं और यह हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है."

दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था. दूसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से मात दी थी. तीसरा मैच मेहमान टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है. वह यहां से सीरीज तो अपने नाम नहीं कर सकती लेकिन ड्रॉ जरूर करा सकती है. यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd T20I: पढ़ें बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

टी-20 टीम के उप-कप्तान ने कहा, "हम जब यहां आए थे तब हम जानते थे कि यह मुश्किल है. भारत निश्चित तौर पर दुनिया की सबसे मजबूत टीम है और हम इस चुनौती लुत्फ उठा रहे हैं. दुर्भाग्यवश पहला मैच रद्द हो गया, लेकिन हमारे पास सीरीज बराबर करने का मौका है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड