आप क्रिकेट के कितने भी बड़े फैन क्यों ना हो मगर हम शर्त लगाकर कहते है की आपने ऐसा कैच कभी नहीं देखा होगा, गेंद लपकने वाली एक महिला है

क्रिकेट के क्रेज समय के साथ बढता जा रहा है. क्रिकेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग का अहम रोल होता है. वैसे क्रिकेट में कहावत है 'Catches Win Matches'. क्योंकि स्कोर बोर्ड पर भले ही आपने कितना भी बड़ा स्कोर क्यों न खड़ा किया हो लेकिन अगर फील्डिंग खबर की यानि कैच छोड़े तो समझो मैच हारे. आपने आईसीसी से लेकर हर टूर्नामेंट में बेहतरीन कैच देखें होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा कैच दिखाने जा रहे हैं जिसे आपने शायद ही देखा होगा.

मैकग्रा का बेहतरीन कैच (Photo Credits-Youtube Grab)

नई दिल्ली, 22 दिसंबर. क्रिकेट का क्रेज समय के साथ बढता जा रहा है. क्रिकेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग का अहम रोल होता है. वैसे क्रिकेट में कहावत है 'Catches Win Matches'. क्योंकि स्कोर बोर्ड पर भले ही आपने कितना भी बड़ा स्कोर क्यों न खड़ा किया हो लेकिन अगर फील्डिंग खराब की यानि कैच छोड़े तो समझो मैच हारे. आपने आईसीसी से लेकर हर टूर्नामेंट में बेहतरीन कैच देखें होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा कैच दिखाने जा रहे हैं जिसे आपने शायद ही देखा होगा. इस कैच की खास बात यह है कि बेहतरीन कैच पकड़नेवाली खिलाड़ी महिला है. इस महिला प्लेयर का नाम तहलिया मैकग्रा है.

बता दें कि मैकग्रा द्वारा पकड़े गए इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. लोग इस कैच की बहुत तारीफ कर रहे हैं. यह कैच बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले गए मैच के दौरान मैकग्रा ने पकड़ा है. वह स्ट्राइकर्स की टीम में खेल रही थी. यह भी पढ़ें-Ind vs Aus (A) 2nd Practice Match 2020: रिद्धिमान साहा ने पकड़ा शानदार कैच, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे अचंभित

देखें बेहतरीन कैच का वीडियो-

ज्ञात हो कि मैकग्रा ने ब्रिस्बेन के स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर का यह बेहतरीन कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस कैच का वीडियो खास चर्चा का विषय सोशल मीडिया पर बना हुआ है. इस कैच का नतीजा था कि ब्रिस्बेन हीट यह मैच हार गई. जिससे एक बार फिर साबित हो गया कि Catches Win Matches.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी