टी-20 सीरीज: पाकिस्तान को श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार पर बोले मिस्बाह-उल-हक, कहा- टीम बहुत खराब खेली

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं

मिस्बाह उल हक (Photo Credits: Getty Images)

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं. श्रीलंका ने ओशादा फनार्डो (नाबाद 78) के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में गुरुवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली.

क्रिकबज ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, "उन्होंने हमें खेल के सभी विभागों में हरा दिया. श्रीलंका ने हमें एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले, लेकिन इसी टीम ने हमें नंबर वन बनाया था." यह भी पढ़े: PAK vs SL 2019: श्रीलंका ने पहले T20 मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिस्बाह ने खुद का बचाव करते हुए कहा, "यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट