टी-20 सीरीज: पाकिस्तान को श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार पर बोले मिस्बाह-उल-हक, कहा- टीम बहुत खराब खेली
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं
लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) दोयम दर्जे की श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश हैं. श्रीलंका ने ओशादा फनार्डो (नाबाद 78) के बाद मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने वानिंदु हसरंगा के तीन विकेटों की मदद से श्रीलंका ने यहां गद्याफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में गुरुवार को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान को 13 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली.
क्रिकबज ने मिस्बाह के हवाले से लिखा, "उन्होंने हमें खेल के सभी विभागों में हरा दिया. श्रीलंका ने हमें एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले, लेकिन इसी टीम ने हमें नंबर वन बनाया था." यह भी पढ़े: PAK vs SL 2019: श्रीलंका ने पहले T20 मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया
मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिस्बाह ने खुद का बचाव करते हुए कहा, "यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं दस दिन पहले ही आया हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

