T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं टीम इंडिया में मौका, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ हैं. भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में हैं. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. टीम इंडिया का तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी टीम इंडिया (Team India) का ऐलान नहीं हुआ हैं. बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही टीम की घोषणा कर सकती हैं. T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर गौतम गंभीर ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल का मुकाबला

बता दें कि टीम इंडिया का पहला मैच 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ हैं. भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में हैं. इसके बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी. टीम इंडिया का तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

इन खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

टीम इंडिया की ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा का टीम में सेलेक्शन होना तय हैं. रोहित के साथ केएल राहुल को मौका मिल सकता हैं. केएल राहुल शानदार फॉर्म में भी है और उनका टी20 में रिकॉर्ड अच्छा है. तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली उतर सकते हैं, लेकिन चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता हैं.

टीम इंडिया के मेन विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं, लेकिन बैकअप के लिए ईशान किशन को भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएई ले जाया जा सकता है. टीम इंडिया आलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को मौका दे सकती हैं. दोनों के पास बैटिंग और बॉलिंग के दोहरी जिम्मेदारी होगी.

गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. बुमराह डेथ ओवर्स के एक्सपर्ट हैं. वहीं दीपक चाहर इनका साथ निभा सकते हैं. युजवेंद्र चहल के पास स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा होगा.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित 15 भारतीय खिलाड़ी- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल. रिजर्व प्लेयर्स- वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), टी नटराजन और राहुल चाहर.

टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल दुबई में 11 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल्‍स पर रिजर्व डे है. खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को रविवार को दुबई में खेला जाएगा.  फाइनल के लिए 15 नवंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

EXPLAINER: WTC फाइनल की राह में टीम इंडिया के लिए क्यों बेहद अहम है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज? यहां समझिए पूरा गणित

India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट