T20 World Cup: रोहन गावस्कर ने कहा टीम में जगह बनाने के लिए राहुल को करना होगा बेहतरीन प्रदर्शन

भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर (Rohan Gavaskar) का मानना है कि अगर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप ग्रुप ए मैच में जैसी बल्लेबाजी की, उसी तरह की बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं, तो हमें शीर्ष क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

केएल राहुल (Photo Credits: Twitter/ICC)

भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर (Rohan Gavaskar) का मानना है कि अगर सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने हांगकांग के खिलाफ एशिया कप ग्रुप ए मैच में जैसी बल्लेबाजी की, उसी तरह की बल्लेबाजी करना जारी रखते हैं, तो हमें शीर्ष क्रम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हांगकांग पर भारत की 40 रन की जीत में, राहुल अपने नेचुरल गेम में नहीं दिखे. धीमी पिच पर और हांगकांग के गेंदबाज धीमी गति से उन पर दबाव बना रहे थे. इसलिए राहुल ने दो छक्कों की मदद से 39 गेंदों में 36 रन बनाए.वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ रविवार के मैच में, राहुल ने पहली गेंद पर डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंद पर चौका लगाया.उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह एक लंबी चोट से वापसी कर रहे हैं . उन्हें वेस्टइंडीज में बहुत अधिक अवसर नहीं मिले, जब वह कोरोना संक्रमित हो गए थे. मुझे लगता है कि अगर आप बुधवार को खेली गई पारी देखें तो बिल्कुल धीमी नजर आई. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 39 गेंदों में से 36 रन बनाए थे."

गावस्कर ने कहा, "लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में टीम प्रबंधन ने उनसे बात की होगी.आप जानते हैं कि हांगकांग के खिलाफ आप जीतने जा रहे हैं.इसलिए, आपको तेज गति से रन बनाने की जरूरत थी."चोटों, सर्जरी और कोविड-19 संक्रमण के संयोजन के कारण लंबे समय तक दूर रहने के बाद, राहुल इस साल एशिया कप के माध्यम से पहली बार भारत के लिए टी20 मैच खेल रहे हैं. आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में बहुत कम समय बचा है, राहुल को 15 सदस्यीय टीम में वापस आने के लिए कुछ शानदार प्रदर्शन करने होंगे.पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ मैच जीतकर एशिया कप 2022 में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के बाद, भारत सुपर फोर चरण में पहुंच गया है और अब उसे अपना अगला मैच रविवार को खेलना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट