T20 World Cup 2024: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का मजा होगा डबल! इस नियम से बल्लेबाजी करने वाली टीम को फ्री में मिलेंगे 5 रन; जानें क्या हैं आईसीसी स्टॉप क्लॉक रूल

आईसीसी लगातार नए नियमों पर काम कर रही है, जिससे फैंस के लिए क्रिकेट को और भी ज्यादा मजेदार बनाया जा सके. इसके मद्देनजर लगातार कई तरह के नियम आजमाए जा रहे हैं. फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 2 जून से हो रहा है. इस टूर्नामेंट से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Photo Credits: Twitter)

ICC Stop Clock Rule: 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (2024 ICC Men's T20 World Cup) का इंतज़ार अब खत्म हो गया है. वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) की मेज़बानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत आज यानी 1 जून से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमेरिका (America) और कनाडा (Canada) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला डलास (Dallas) में खेला जाएगा. अमेरिका की टाइमिंग में फर्क की वजह से भारत में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होगी. 

इस टूर्नामेंट में नॉकआउट सहित कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे, जो 29 दिनों तक चलेंगे. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी. ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया अपने चारों लीग मैच अमेरिका में खेलेगी. कई टीमें ग्रुप स्टेज के मुकाबले वेस्टइंडीज़ में खेलेंगी. T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में इन तेज गेंदबाजों के बीच होगी कांटे की टक्कर, सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की होड़

आईसीसी लगातार नए नियमों पर काम कर रही है, जिससे फैंस के लिए क्रिकेट को और भी ज्यादा मजेदार बनाया जा सके. इसके मद्देनजर लगातार कई तरह के नियम आजमाए जा रहे हैं. फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन 2 जून से हो रहा है. इस टूर्नामेंट से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

टी20 वर्ल्ड कप में दिखेगा बड़ा बदलाव

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में स्टॉप क्लॉक रूल लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दरअसल, स्टॉप क्लॉक रूल लागू होने के बाद फील्डिंग करने वाली टीम को नया ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकेंड का समय दिया जाएगा. उदाहरण के लिए अगर किसी टीम के गेंदबाज ने अपना ओवर खत्म किया तो 60 सेकेंड के अंदर दूसरा ओवर शुरू करना पड़ेगा. इस बीच थर्ड अंपायर 60 सेकेंड का टाइमर लगा देंगे, ताकि फील्डिंग करने वाली टीम को कोई गलतफहमी ना हो और सही समय पर ओवर शुरू कर सके.

विरोधी टीम को ऐसे मिल जाएंगे 5 रन

लेकिन अगर विरोधी टीम तय 60 सेकेंड के अंदर दूसरा ओवर शुरू नहीं पाएगी तो क्या होगा? दरअसल, अगर ऐसा हुआ तो फील्डिंग करने वाली टीम को इसकी कीमत चुकानी होगी. इसके बदले बल्लेबाजी टीम को पेनल्टी के तौर पर 5 रन मिल जाएंगे. हालांकि, इससे पहले 2 बार अंपायर संबंधित फील्डिंग टीम को वार्निंग देंगे, लेकिन अगर तीसरी बार भी गलती हुई तो 5 अतिरिक्त रन विरोधी टीम को मिल जाएंगे. बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टॉप क्लॉक रूल लागू होने के बाद टी20 क्रिकेट में कितना बदलाव होता है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी