IND vs PAK, T20 World Cup 2021: भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच आज, टूट सकते हैं कई रिकॉर्ड

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले महामुकाबले पर सारी दुनिया की नजर होगी. भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी नहीं हारा है.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter)

दुबई, 23 अक्टूबर: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले महामुकाबले पर सारी दुनिया की नजर होगी. भारत पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी नहीं हारा है. यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup 2021 IND vs PAK: भारत के साथ महामुकाबले में इन दिग्गजों के साथ में उतरेगी पाकिस्तान, टीम का किया ऐलान

आखिरी बार दोनों टीमें 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं. जहां भारत ने पाक को हराया था. इस बार भी टीम इंडिया अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रही है. वह अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं, पाकिस्तान के पास भी अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारने का अच्छा मौका है. दोनों ही टीमों में बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं. जो अकेले अपने दम पर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.

दोनों देश की टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी शामिल हैं.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट