Rahul Dravid ने ओलंपिक में T20 की पैरवी की

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ओलम्पिक में क्रिकेट को शामिल करने की पैरवी की है. टी-20 क्रिकेट को ओलम्पिक में शामिल करने की चर्चाएं हैं. आईसीसी ने 2018 में इसे लेकर सर्वे भी किया था, जिसमें 87 प्रतिशत प्रशंसकों ने कहा था कि वह ओलम्पिक में क्रिकेट होता देखना चाहते हैं.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ओलम्पिक में क्रिकेट को शामिल करने की पैरवी की है. टी-20 क्रिकेट को ओलम्पिक में शामिल करने की चर्चाएं हैं. आईसीसी ने 2018 में इसे लेकर सर्वे भी किया था, जिसमें 87 प्रतिशत प्रशंसकों ने कहा था कि वह ओलम्पिक में क्रिकेट होता देखना चाहते हैं. बीसीसीआई हालांकि ओलम्पिक में अपनी टीम को भेजने को लेकर उत्सुक नहीं है. क्रिकेट को 2010 और 2014 के एशियाई खेलों में भी शामिल किया गया था, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी टीम नहीं भेजी थी.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि अगर क्रिकेट ओलम्पिक खेल बन जाता है तो यह शानदार रहेगा क्योंकि 75 राष्ट्र हैं जहां टी-20 क्रिकेट खेला जाता है. जाहिर सी बात है कि इसके साथ चुनौतियां भी आएंगी."

यह भी पढ़ें- विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया

उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में देखा, आईपीएल की सफलता का राज पिचें थीं जिनपर मैच खेले गए. अगर आप सुविधाओं को सही तरीके से मुहैया करा सकते हैं तो क्यों नहीं. मैं टी-20 क्रिकेट के विस्तार के लिए तैयार हूं. अगर यह कार्यक्रम में शामिल हो सकता है, अगर संभव हो तो क्रिकेट को ओलम्पिक में आना चाहिए. इसमें थोड़ा समय लगेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें