क्रिकेट

SYT W vs HBH W 7th Match WBBL 2024 Scorecard: सिडनी थंडर ने होबार्ट हरिकेन्स को दिया 147 टारगेट, हीथर नाइट ने खेली तूफानी पारी

महिला बिग बैश लीग 2024 का सातवां मैच आज यानी 31 अक्टूबर को सिडनी थंडर महिला बनाम होबार्ट हरिकेन्स महिला के बीच सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में होबार्ट हरिकेंस महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ.

SYT W vs HBH W 7th Match WBBL 2024 Scorecard: सिडनी थंडर ने होबार्ट हरिकेन्स को दिया 147 टारगेट, हीथर नाइट ने खेली तूफानी पारी
Heather Knight (PHOTO; @WBBL)

Sydney Thunder Women vs Hobart Hurricanes Women 7th Match Womens Big Bash 2024 Scorecard: महिला बिग बैश लीग 2024 का सातवां मैच आज यानी 31 अक्टूबर को सिडनी थंडर महिला बनाम होबार्ट हरिकेन्स महिला के बीच सिडनी के नॉर्थ सिडनी ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में होबार्ट हरिकेंस महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ. जिसके कारण तीन ओवर काटकर मैच 17 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर महिला टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए हैं. यह भी पढें: IPL 2025 Retention: आज कई धुरंधरों की तय होगी किस्मत, कौन बनेगा जीरो से हीरो? आईपीएल रिटेंशन से सभी टीमों की बढ़ी मुश्किलें; यहां देखें संभावित लिस्ट

मैच की बात करें तो सिडनी थंडर महिला टीम की शुरआत तेज तरार हुई थी. टीम का पहला विकेट 5वें ओवर में जॉर्जिया वोल के रूप में गिरा. जॉर्जिया वोल 15 रन बनाकर हीथर ग्राहम की गेंद पर आउट हो गई. इसके बाद कप्तान फ़ोबे लिचफ़ील्ड भी 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गई. हालांकि चमारी अथापट्टू और हीथर नाइट के बीच बड़ी साझेदारी हुई. चमारी अथापट्टू ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए. इसके अलावा सिडनी थंडर महिला टीम की ओर से हीथर नाइट ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों में 44 रन बनाए.

वहीं होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम की ओर से हीथर ग्राहम और निकोला कैरी ने 2-2 विकेट चटकाए. इसेक अलावा मौली स्ट्रानो को 1 विकेट मिला. फिलहाल होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम को 17 ओवर में 147 रन का टारगेट मिला है. जिसे होबार्ट हरिकेन्स महिला टीम की हासिल कर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। यह मैच काफी रोमांचक हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).