Sydney Sixers vs Melbourne Stars BBL 2024-25 Live Streaming: सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बिग बैश लीग 2024-25 का 11वां मैच आज सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 24 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया.
Sydney Sixers vs Melbourne Stars 11th Match Big Bash League 2024-25 Live Streaming: बिग बैश लीग 2024-25 का 11वां मैच सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 26 दिसंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. सिडनी सिक्सर्स ने अब तब दो मैच खेले हैं. जिसमें दोनों में जीत दर्ज की है. अंक तालिका में सिडनी सिक्सर्स की टीम 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, मेलबर्न स्टार्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. मेलबर्न स्टार्स ने भी अब टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है. मेलबर्न स्टार्स की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: IND W vs WI W 2nd ODI 2024 Live Streaming: आज टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 11वां मुकाबला कब खेला जाएगा?
बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 11वां मुकाबला 26 दिसंबर गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:35 बजे सेसिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.
बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 11वां मुकाबला कहां देखें?
बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी सिक्सर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच 11वें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
सिडनी सिक्सर्स: जोश फिलिप (विकेट कीपर), जेम्स विंस, जैक एडवर्ड्स, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, लैचलन शॉ, जोएल डेविस, बेन ड्वार्शिस, सीन एबॉट, अकील होसेन, टॉड मर्फी हेड,न केर, कर्टिस पैटरसन, मिशेल पेरी
मेलबर्न स्टार्स: बेन डकेट, थॉमस फ्रेजर रोजर्स, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), हिल्टन कार्टराइट, ब्यू वेबस्टर, सैम हार्पर (विकेट कीपर), टॉम कुरेन, डग वॉरेन, एडम मिल्ने, पीटर सिडल, हैमिश मैकेंजी, ब्रॉडी काउच, जोनाथन मेरलो
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

