Suryakumar Yadav: पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, विराट कोहली के साथ इस स्पेशल क्लब में दर्ज करवाया अपना नाम

India vs Australia: टीम इंडिया की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया हैं. इस जिम्मेदारी को मिलने के साथ ही सूर्याकुमार यादव ने सीरीज के पहले ही मुकाबले में 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसमें चार छक्के भी शामिल थे.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) की फाइनल की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरी थीं. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड (Matthew Wade) है.

इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से अपना कमाल दिखाते हुए 190 के स्ट्राइक रेट के साथ 42 गेंदों में 80 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान चार शानदार छक्के भी लगाए जिसके बाद वह टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के साथ एक खास क्लब का हिस्सा भी बन गए. Ishan Kishan: ईशान किशन ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में ऋषभ पंत को पछाड़ा, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बने

बतौर मिडिल आर्डर बल्लेबाज 100 छक्के पूरे करने वाले बने चौथे प्लेयर

बता दें कि टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए 100 छक्के पूरे करने का अनोखा कारनामा किया है. सूर्यकुमार यादव से पहले महज तीन बल्लेबाजों ने ही ऐसा कारनामा किया हैं, जिसमें पहले नंबर पर इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का है. इयोन मोर्गन ने मध्यक्रम में खेलते हुए 107 पारियों में 120 छक्के लगाए हैं.

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है. विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज खेलते हुए 98 पारियों में 106 छक्के लगाए हैं. इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं. डेविड वार्नर के नाम पर 98 पारियों में 105 छक्के दर्ज हैं. अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम दर्ज हो गया है. सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मध्यक्रम में खेलते हुए 47 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को चार पारियों में बतौर सलामी बल्लेबाज भी खेलने का मौका मिला है, इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने जहां 33.75 के औसत से 135 रन बनाए हैं इसमें आठ छक्के भी शामिल हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में सूर्याकुमार यादव अब तक 16 अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं.

कप्तानी के डेब्यू मैच में बतौर भारतीय खिलाड़ी बनाया सबसे ज्यादा स्कोर

इस रोमांचक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने बतौर टीम इंडिया कप्तान डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया हैं. सूर्याकुमार यादव ने जहां इस मुकाबले में 80 रनों की पारी खेली तो वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम पर था. केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में बतौर कप्तान अपना पहला मुकाबला खेलते हुए 62 रन बनाए थे. अब तक टीम इंडिया के लिए इन्हीं दो बल्लेबाजों ने टी20 में कप्तान के तौर पर डेब्यू मैच में अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू