Suryakumar Yadav Stats: पिछली 5 टी20 पारियों में टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, यहां देखें दिलचस्प आंकड़े
दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उपर टिकी रहेंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्य के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने सात टी20 मुकाबले खेलते हुए सात पारियों में 40.33 की औसत से 242 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 179.25 का रहा है.
मुंबई: इन दिनों टीम इंडिया (Team India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच पांच मुकाबलों की टी20I सीरीज (T20I Series) खेली जा रही है. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 6 अगस्त को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना (Providence Stadium, Guyana) में भारतीय समयनुसार शाम 8 बजे से होगी. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज (West Indies) ने 4 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.
दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के उपर टिकी रहेंगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्य के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने सात टी20 मुकाबले खेलते हुए सात पारियों में 40.33 की औसत से 242 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 179.25 का रहा है. IND vs WI 2nd T20I Stats And Record Preview: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा. पिछली 5 टी20 पारियों में टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. पिछली पांच पारियों में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 230 रन निकले हैं. इस लिस्ट में 214 रन के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. 193 रनों के साथ शुभमन गिल तीसरे पर, 139 रन के साथ संजू सैमसन चौथे पायदान पर, 131 रन के साथ दिग्गज आलराउंडर रविंद्र जडेजा पांचवें पायदान पर हैं.
टी20 में सूर्यकुमार यादव का अब तक प्रदर्शन
बता दें कि टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अब तक 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 45.83 की औसत और 174.12 की स्ट्राइक रेट से 1,696 रन बनाए हैं. किंग कोहली ने 115 मैच में 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं. वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाह शुभमन गिल ने 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 34.16 की औसत और 156.48 की स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए हैं. इसके साथ ही संजू सैमसन ने 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 17 पारियों में 19.56 की औसत और 132.06 की स्ट्राइक रेट से 313 रन जड़े हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

