Suryakumar Yadav New Record: सूर्यकुमार यादव ने टी20 में पुरे किए 8000 रन, इस मामले में आंद्रे रसेल के बाद बने दूसर बल्लेबाज

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 12वां मैच 31 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हरा दिया.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 12वां मैच 31 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई ने कोलकाता को 8 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. इस मैच में युवा गेंदबाज ने अश्वनी कुमार ने डेब्यू किया एयर चार विकेट चटकाए. उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके अलावा इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने टी20 में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की. दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 9 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. जिसमें में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. इस दौरान सूर्या ने टी20 में 8000 रन भी पुरे किए हैं.

यह भी पढें: IPL 2025, MI vs KKR: शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास

बता दें की सूर्यकुमार यादव ने 5256 गेंदों में 8000 टी20 रन पूरे किए. आंद्रे रसेल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं. जिन्होंने 4749 गेंदों में 8000 रन बनाए थे. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट में 8,000 रन पूरे करने वाले केवल पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। सूर्यकुमार ने टी20 में अपनी 312वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। ​​टी20 में उनका औसत 34 और स्ट्राइक रेट 152 का है.

सूर्यकुमार यादव अब विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के साथ इस क्लब में शामिल हो गए हैं. कोहली 12,976 रन के साथ इस प्रारूप में भारत के शीर्ष स्कोरर हैं, जबकि रोहित ने 11,838 रन बनाए हैं.

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 83 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें 38.21 की औसत और 167.08 स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 21 अर्धशतक और 4 शतक ठोके हैं. सूर्यकुमार यादव का टी20 में बेस्ट स्कोर 117 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Ahmedabad Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Hyderabad Pitch Report: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स