Suryakumar Yadav New Milestone: आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की छोड़ सकते हैं पीछे

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होनी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया खेलेगी. पिछले सीजन का खिताब टीम इंडिया ने जीता था और ऐसे में आगामी संस्करण में टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी. अब तक किसी भी टीम इंडिया ने अपने घर पर हुए टी20 वर्ल्ड कप को नहीं जीता है और ऐसे में टीम इंडिया इतिहास बदलना चाहेगी.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला हैं. दो दिन बाद इसकी शुरुआत हो रही है. अभी तक तीन टीमें ऐसी हैं जिन्होंने दो बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और टीम इंडिया के नाम ही इस लिस्ट में है. साल 2024 के एडिशन की विजेता टीम टीम इंडिया को इस बार भी फेवरिट माना जा रहा है. टीम इंडिया क्या यह कीर्तिमान बना पाएगी यह देखना दिलचस्प होगा. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की बात करें तो भारतीय टीम सबसे आगे है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final Scorecard: हरारे में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 311 रनों का टारगेट, फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी से होनी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया खेलेगी. पिछले सीजन का खिताब टीम इंडिया ने जीता था और ऐसे में आगामी संस्करण में टीम खिताब का बचाव करने उतरेगी. अब तक किसी भी टीम इंडिया ने अपने घर पर हुए टी20 वर्ल्ड कप को नहीं जीता है और ऐसे में टीम इंडिया इतिहास बदलना चाहेगी.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया सात फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली है. इस बार टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट में उतरने वाली है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव के ऊपर टाइटल डिफेंड करने का जिम्मा होगा. वहीं भारतीय फैंस सूर्यकुमार यादव से उम्मीद कर रहे होंगे कि वो भारत को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाए. लेकिन उससे पहले सूर्यकुमार यादव के पास इस वर्ल्ड कप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका

सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका होगा. सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए अब तक साल 2021 और 2024 का वर्ल्ड कप खेला है. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने कुल 18 मैच खेले हैं. सूर्यकुमार यादव के नाम 18 मैचों में 11 कैच दर्ज हैं. सूर्यकुमार यादव इस समय टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.

इस मामले में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली ने 35 मैचों में 13 कैच लिए हैं. वहीं रविंद्र जडेजा ने 30 मैचों में 14 कैच लिए हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली तीसरे और रवींद्र जडेजा दूसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी हैं. अब विराट कोहली को पीछे छोड़ने के लिए सूर्यकुमार यादव को तीन कैच लेने होंगे, जबकि रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ने के लिए सूर्यकुमार यादव को चार कैच लेने होंगे.

सूर्यकुमार यादव अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चार कैच लेते हैं तो वो टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित शर्मा ने 47 मैचों में 21 कैच लिए हैं.

इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया का सबसे ज्यादा कैच लेने वाला खिलाड़ी बनना है तो उन्हें इस वर्ल्ड कप में 11 कैच लेने होंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 कैच लेने के साथ ही सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले नंबर-1 और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड