क्रिकेट

अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं सुपरस्टार शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान कहना है कि यह टीम अद्भुत है और इस टीम ने आईपीएल के दौरान कई गौरवशाली क्षणों से अपना मान बढ़ाया है.

अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं सुपरस्टार शाहरुख खान
(Photo Credits: File Photo)

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इसके बाद भी सुपरस्टार शाहरुख खान खुश हैं और मुस्कुरा रहे हैं. उनका कहना है कि यह टीम अद्भुत है और इस टीम ने आईपीएल के दौरान कई गौरवशाली क्षणों से अपना मान बढ़ाया है.

शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "शायद ऐसा नहीं होना था (केकेआर की जीत). मुझे अपनी उड़ान रद्द करनी होगी, लेकिन केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया. आपने अपना मान बढ़ाया, आप सभी ने बहुत अच्छा किया. लव यू और हां मैं मुस्कुरा रहा हूं. ढेर सारे गौरवशाली क्षणों और मनोरंजन के लिए धन्यवाद. हमारी टीम अद्भुत है."

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर-2 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2018 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).