IPL 2020: SRH के यॉर्कर किंग T. Natarajan बनें पिता, यहां पढ़ें उनसे संबंधित सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा है. इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है. जी हां सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज थंगरासू नटराजन पिता बन गए हैं. उनकी वाइफ पवित्रा नटराजन ने एक बेटी को जन्म दिया है. टी. नटराजन के इस खुशी के मौके पर उनकी टीम हैदराबाद ने भी उन्हें बधाई दी है.

थंगरासू नटराजन (Photo Credits: Twitter)

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा है. इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है. जी हां सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के युवा तेज गेंदबाज थंगरासू नटराजन (T. Natarajan) पिता बन गए हैं. उनकी वाइफ पवित्रा नटराजन (Pavithra Natarajan) ने एक बेटी को जन्म दिया है. टी. नटराजन के इस खुशी के मौके पर उनकी टीम हैदराबाद ने भी उन्हें बधाई दी है. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर हैंडल से टी. नटराजन और उनकी पत्नीं पवित्रा नटराजन की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत सारा प्यार और बधाई भेज रहे हैं टी नटराजन और पवित्रा नटराजन को उनके जन्म लिए नए बच्चे के लिए.'

बता दें कि टी. नटराजन का आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक काफी शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने अपने सटीक यॉर्कर से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने इस सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) को अपनी सटीक यॉर्कर गेंद से बोल्ड कर सभी को स्तब्ध कर दिया था. नटराजन ने इस सीजन में अबतक 15 मैच खेलते हुए 15 इनिंग्स में 17 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल 2020 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन खर्च कर दो विकेट है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: ये रही आईपीएल 2020 में 500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

टी. नटराजन का जन्म 27 मई 1991 में तमिलनाडु (Tamil Nadu) के सलेम जिला (Salem District) स्थित चिन्नापामपट्टी (Chinnappampatti) गांव में हुआ. उनके पिता पहले एक दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे, वहीं उनकी मां अब भी गांव में ही चिकन बेचने का काम करती हैं. नटराजन के मां का कहना है जब उनके बुरे हालात थे तब उनका खर्चा इसी व्यवसाय से चलता था. इसलिए वह इसे नहीं छोड़ सकती हैं.

बात करें नटराजन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने आईपीएल में अबतक 21 मैच खेलते हुए 21 इनिंग्स में 18 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 मैच खेलते हुए 33 इनिंग्स में 64, लिस्ट A क्रिकेट में 15 मैच खेलते हुए 15 इनिंग्स में 16 और 37 T20 मैच खेलते हुए 37 इनिंग्स में 35 विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें