आईपीएल सीजन 12: जीत से अभियान शुरू करना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद, सभी की निगाहें डेविड वार्नर पर

पिछले साल फाइनल में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम रविवार को यहां 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में दो बार की कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी...

डेविड वार्नर (Photo Credit- Twitter )

कोलकाता: पिछले साल फाइनल में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम रविवार को यहां 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में दो बार की कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी जिसमें सभी की निगाहें वापसी कर रहे डेविड वार्नर पर लगी होंगी. वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने अपना एकमात्र आईपीएल खिताब 2016 में जीता था और 2017 में वह टीम के लिये सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे.

लेकिन आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज केपटाउन (Cape Town) में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले आईपीएल में नहीं खेल पाया था और अब वह स्टीव स्मिथ के साथ आईपीएल में वापसी के लिये तैयार है. वार्नर और स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिये एक साल का प्रतिबंध लगा था जबकि युवा कैमरन बैनक्रोफ्ट को नौ महीने तक प्रतिबंधित किया गया था.

यह भी पढ़ें: आईपीएल सीजन 12: वीवीएस लक्ष्मण ने कहा- डेविड वॉर्नर शानदार लय में, लीग को लेकर उत्साहित

वार्नर और स्मिथ दोनों अपनी अपनी आईपीएल टीमों में प्रभाव छोड़ने की उम्मीद लगाये होंगे.

हालांकि उसका प्रतिबंध 28 मार्च को समाप्त होगा लेकिन बायें हाथ का यह सलामी बल्लेबाज फ्रेंचाइजी लीग में खेल सकता है और वह शानदार प्रदर्शन के बूते आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में दावा ठोकने की उम्मीद लगाये होगा.

जनवरी में बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान कोहनी में लगी चोट के लिये सर्जरी करा चुके वार्नर ने सिडनी क्लब रैंडी पीट्स के लिये शानदार वापसी करते हुए इस महीने के शुरू में वनडे मैच में 77 गेंद में शतक जड़ा. पिछले चरण में वार्नर की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर उप विजेता बनाने वाले केन विलियमसन सनराइजर्स के कप्तान बरकरार रहेंगे. टीम अपनी गेंदबाजी की गहराई और वैरिएशन के लिये मशहूर है.

भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान स्पिन आक्रमण के अगुवा होंगे. सनराइजर्स ने शिखर धवन की जगह विजय शंकर, शाहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा को शामिल किया लेकिन देखना होगा कि वे भारतीय सलामी बल्लेबाज के जाने से कैसे उबर पाते हैं. केकेआर की टीम में कप्तान दिनेश कार्तिक आईपीएल के मौके का फायदा उठाकर चयनकर्ताओं को आकर्षित करना चाहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Rohit Sharma New Milestone: हिटमैन का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा ने तोड़ा डेविड वॉर्नर का वर्ल्ड रिकॉर्ड; वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में मारी एंट्री

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड