इस दशक में 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने स्टुअर्ट ब्रॉड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस दशक में 400 टेस्ट विश्व लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. ब्रॉड से पहले उनके ही देश के जेम्स एंडरसन ने इस दशक में यह मील का पत्थर छुआ है.

स्टुअर्ट ब्रॉड (Photo Credits: Getty Images)

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड इस दशक में 400 टेस्ट विश्व लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. ब्रॉड से पहले उनके ही देश के जेम्स एंडरसन ने इस दशक में यह मील का पत्थर छुआ है. ब्रॉड ने यहां के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान यह मुकाम हासिल किया.

ब्रॉड ने मेजबान कप्तान फाफ दू प्लेसिस को 29 रनों पर आउट करते हुए खुद को इस क्लब में शामिल किया. ब्रॉड और एंडरसन के बाद आस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लॉयन ने इस दशक में अब तक कुल 376 विकेट लिए हैं. इसके अलावा श्रीलंका के रंगना हेराथ के नाम 363 विकेट हैं.

भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इस दशक में 362 विकेट अपने नाम किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड